फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development news

Jammu News: तवी के दोनों किनारों पर बने सैरगाह आम लोगों को समर्पित

विज्ञापन
development news
उपराज्यपाल ने किया उद्घाटन, जाॅगिंग व साइकिल से सैर कर सकेंगे लोग
विज्ञापन


भगवती नगर गोलचक्कर को ज्वेल चौक से जोड़ने के लिए सड़क व पुल की रखी आधारशिला
अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। तवी रिवर फ्रंट पर मंगलवार को बैसाखी पर्व एवं तवी महोत्सव का रंगारंग आगाज हो गया। तीन दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया। उन्होंने आम नागरिकों के साथ तवी महाआरती में भाग लिया और 156 करोड़ रुपये की लागत से विकसित तवी नदी तट परियोजना (चरण-1) का उद्घाटन किया।

परियोजना के चरण-1 में जम्मू स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने तवी के बाएं व दाएं किनारे और मध्य में सैरगाह विकसित किए हैं। इसके तहत पैदल चलने, जॉगिंग करने और साइकिल चलाने के लिए चार ट्रैक बनाए गए हैं। इसके अलावा पवित्र तवी आरती के लिए एक समर्पित घाट क्षेत्र भी विकसित किया गया है। सिन्हा ने शहर के एक महत्वपूर्ण हिस्से में भीड़भाड़ कम करने और भगवती नगर गोलचक्कर को ज्वेल चौक से सीधे जोड़ने के लिए तवी के दाहिने तट तक जाने वाली चार लेन की सड़क और एक पुल की आधारशिला भी रखी। इस पर 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा बाएं तट के ऊपरी सैरगाह पर हरित क्षेत्रों के विकास का भी शुभारंभ किया। एक किलोमीटर का यह क्षेत्र तवी नदी तट को एक आदर्श शहरी स्थान और निवासियों और पर्यटकों के लिए एक जीवंत केंद्र में बदल देगा।
विज्ञापन




ये दो पहल बदलेंगी सूरत

उपराज्यपाल ने कहा कि अर्बन चैलेंज फंड के तहत दो बड़ी पहल की जा रही हैं। इसमें पहले चरण का रियल एस्टेट मोनेटाइजेशन और रिवरफ्रंट का बिक्रम चौक पुल से हरकी पौड़ी तक विस्तार शामिल है। एलजी ने चुटकी लेते हुए कहा कि अगर आज महाभारत के यक्ष मुझसे पूछते कि सबसे बड़ा आश्चर्य क्या है तो मैं कहता कि जम्मू में जिस प्रोजेक्ट का शिलान्यास होता है उसका समय पर पूरा होकर जनता को समर्पित हो जाना ही सबसे बड़ा आश्चर्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन






राष्ट्र निर्माण किसी और से नहीं बल्कि खुद अपने अंदर से होता है शुरू

उपराज्यपाल ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति को समझना और आध्यात्मिक चेतना को जागृत करना होगा। राष्ट्र निर्माण किसी और से शुरू नहीं होता बल्कि यह खुद अपने अंदर से शुरू होता है। संस्कृति हमारे अंदर है, हमारे विचार हर पल में प्रकट होते हैं। जब हम अपने अंदर जीवन मूल्यों को उतारने का प्रयास करते हैं तो हम एक संतुलित समृद्ध समाज के निर्माता बनते हैं। जीवन को मापने का सही तरीका यह नहीं है कि आपने क्या हासिल किया, बल्कि यह है कि आपने समाज को क्या दिया है।




रोल मॉडल के रूप में विकसित होगा जम्मू शहर

एलजी ने कहा कि जम्मू मंदिरों व संस्कृतियों का शहर है। हाउसिंग एंड डवलपमेंट की तरफ से आने वाले दिनों में अर्बन स्पेस बनाने की शुरुआत की जाएगी। जम्मू शहर एक रोल मॉडल के रूप में विकसित होगा। उन्होंने कहा कि जम्मू शहर एक ऐसी ऊर्जा है जिसे शब्दों में बांधा नहीं जा सकता है। प्रधानमंत्री के निर्देशन में बीते छह वर्षों में कैसे इस शहर की सामाजिक चेतना जागृत की जाए इस दिशा में काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed