फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development,jammu news

भलवाल में बनेगा हाई सिक्योरिटी जेल

विज्ञापन
development,jammu news
जम्मू। जिले की भलवाल तहसील के धार धरोचन गांव में 204 कनाल जमीन पर हाई सिक्योरिटी नए जेल का निर्माण होगा। इसके लिए राजस्व विभाग ने जमीन जेल विभाग को हस्तांतरित कर दी है। राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव शालीन काबरा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिस कार्य के लिए जमीन हस्तांतरित की गई है उसी के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन

फिलहाल जम्मू में जिला जेल के अलावा कोट भलवाल में सेंट्रल जेल है। दरअसल लंबे समय से हाई सिक्योरिटी जेल की आवश्यकता महसूस की जा रही है क्योंकि जेलों में लगे जैमर काम नहीं कर पा रहे हैं। कई बार जेल में छापे में मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इसका आतंकियों तथा बंद खूंखार अपराधियों की ओर से इस्तेमाल किए जाने की भी बात सामने आई है। यह भी आशंका जताई जा चुकी है कि केंद्रीय कारागार में बंद पाकिस्तानी आतंकी अपने आकाओं के संपर्क में रहते हैं। आतंकी तथा अपराधी जेल से मोबाइल फोन के जरिये नेटवर्क चला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed