फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development,jammu news

कैनाल रोड-भगवती नगर तक फ्लाईओवर बनाने की योजना

विज्ञापन
development,jammu news
जम्मू। जम्मू शहर के अति व्यस्त क्षेत्रों में शामिल कैनाल रोड से भगवती नगर तक फ्लाईओवर की योजना बन रही है। प्रदेश सरकार ने एनएचआईडीसीएल को इस बाबत प्रस्ताव देकर फ्लाईओवर निर्माण की डीपीआर व कार्य योजना तैयार करने लिए कहा है।
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जम्मू-अखनूर सड़क चौड़ीकरण का कार्य कर रही केंद्रीय एजेंसी एनएचआईडीसीएल कनाल रोड से मुट्ठी फ्लाईओवर का निर्माण भी कर रही है। इस फ्लाईओवर का निर्माण दिसंबर 2021 तक पूरे करने की डेडलाइन सरकार की तरफ से निर्धारित की गई है। ऐसे में एनएचआईडीसीएल निर्माण कार्य में तेजी लाए हुए है।
विज्ञापन

ऐसे में कैनाल रोड से ही भगवती नगर तक एक और फ्लाईओवर का निर्माण सरकार की तरफ से प्रस्तावित किया गया है। दरअसल इस रोड से भगवती नगर तक फ्लाईओवर का निर्माण होने से इस अति व्यस्ततम क्षेत्र में यातायात को सुचारु करने के अलावा भगवती नगर में श्री अमरनाथ यात्रा के आधार शिविर यात्री निवास तक पहुंचने में भी श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। एनएचआईडीसीएल के महाप्रबंधक भूमि अधिग्रहण हीरा लाल के अनुसार कैनाल रोड से भगवती नगर तक फ्लाईओवर का निर्माण प्रस्तावित है। सरकार के प्रस्ताव पर एनएचआईडीसीएल के केंद्रीय मुख्यालय को फैसला लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed