फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development,jammu news

मुख्य सड़कें होंगी चौड़ी, खभे हटा बिछाएं जाएंगे भूमिगत तार

विज्ञापन
development,jammu news
जम्मू। स्मार्ट सिटी के तहत शहर की कई प्रमुख सड़कों को चौढ़ा कर इनका विस्तार किया जा रहा है। इसमें पुराने शहर के कई बाजार शामिल होंगे। कई मुख्य सड़कों से बिजली के खंभे हटाकर भूमिगत केबल बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

जिला प्रशासन जल्द डोगरा चौक से केसी चौक तक सड़क के विस्तारीकरण का काम शुरू कराएगा। इस सड़क को रि-मॉडल की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। इसमें सभी तार भूमिगत कर दिए जाएंगे। इससे सड़क चौड़ी होगी। इसी तरह रेजीडेंसी रोड, अप्सरा रोड आदि का विस्तार किया जा रहा है। अप्सरा रोड से कई लेन को कवर किया जाएगा, जिसमें गोल मार्केट तक सड़क का विस्तार होगा।
विज्ञापन

पुराने शहर में ऐतिहासिक मुबारक मंडी से रघुनाथ मंदिर तक सड़कों और फुटपाथों का विस्तार किया जाएगा। इसमें करीब पौने चार किलोमीटर मार्ग को दुुरुस्त किया जाएगा। मुबारक मंडी से शुरू होकर धोंथली बाजार, पक्का डंगा, मोती बाजार, राजतिलक रोड, पुरानी मंडी, सिटी चौक और रघुनाथ मंदिर तक सड़क का विस्तार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
23 चौक-चौराहों का विस्तारीकरण होगा
नगर निगम क्षेत्र में शहर के 23 मुख्य चौक-चौराहों का विस्तारीकरण किया जा रहा है। इसमें मियां डुडू चौक से गंग्याल तक चौकों को चौड़ा करने के साथ फुटपाथों को बढ़ाया जाएगा। इससे जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इस काम में जरूरत के मुताबिक चौकों और फुटपाथों को चौड़ा किया जाएगा।

------
डोगरा चौक से केसी चौक तक सड़क के विस्तारीकरण का काम जल्द शुरू करवाया जाएगा, अन्य सड़कों का काम भी चरणबद तरीके से करवाया जाएगा। सड़कों के विस्तारीकरण से शहर को स्मार्ट सिटी का लुक दिया जाएगा।
- सतीश शर्मा, एडीसी (प्रशासन), जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed