फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   development,jammu news

सीवरेज सिस्टम से जुड़ेगा शहर 30 करोड़ की डीपीआर मंजूर

विज्ञापन
development,jammu news
जम्मू। शहर को सीवरेज सिस्टम से जोड़ने के लिए 30 करोड़ रुपये की डीपीआर को सरकार से मंजूरी मिल गई है। अर्बन एनवायनमेंट इंजीनियरिंग विभाग (यूईईडी) जल्द काम शुरू करेगा। इससे पहले बाग-ए बाहु से बेलीचराना तक इलाके में सीवरेज पाइप लाइन बिछाई गई है। इसमें गांधी नगर, नानक नगर समेत संजय नगर को भी लिया गया था। अब पूरे शहर को कवर किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके अलावा भगवती नगर, गुज्जर नगर समेत अन्य जगहों में सीवरेज पाइप लाइन बिछाई जाएगी। अलग-अलग जगहों के लिए अलग-अलग डीपीआर तैयार कर मंजूरी के लिए भेजी गई थी। पहले पूरा शहर सीवरेज सुविधा से नहीं जुड़ा था। व्यवस्था न होने से शहर में नालियां और नाले दूषित हो रहे हैं। अब नए साल में काम शुरू किया जाएगा। वहीं, पुराने शहर में भी सीवरेज लाइन बिछाने पर काम जारी है। इसी तरह अन्य इलाकों में भी पाइप बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

----
कोट
शहर के इलाकों को सीवरेज सिस्टम से जोड़ने के लिए तैयार की गई 30 करोड़ की डीपीआर को मंजूरी मिल गई है। नए साल में सीवरेज पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू होगा। बाग-ए बाहु से लेकर बेलीचराना तक काम पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राकेश गुप्ता, अधीक्षण अभियंता, यूईईडी
----
यहां बनेंगे ट्रीटमेंट प्लांट
जम्मू शहर के कुंजवानी, रूपनगर, गाडीगढ़ और सिद्दड़ा में ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाएंगे। इस पर 1250 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। राशि मिलते ही अर्बन एनवायनमेंट इंजीनियरिंग विभाग काम शुरू कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed