फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Development in arnia

Jammu News: समस्या समाप्ति की तारीख तय, अरनिया में 1 जनवरी से शुरू होगी नई सब्जी मंडी

विज्ञापन
Development in arnia
स्थानीय किसानों को सब्जियां बेचने के लिए जम्मू मंडी जाने से मिलेगी राहत
विज्ञापन

- नगरपालिका ने बस अड्डे पर 10 लाख रुपये में तैयार की है मंडी
- अब तक सुबह तड़के दो घंटे के लिए सड़क पर लगती है सब्जी मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। कस्बे में सब्जी मंडी की समस्या समाप्त होने की तारीख निश्चित हो गई। नगरपालिका की ओर से बस अड्डे पर करीब दो माह से तैयार सब्जी मंडी अब शुरू होने वाली है। इसके लिए नववर्ष का पहला ही दिन यानी एक जनवरी तय है। करीब 10 लाख रुपये में तैयार हुई इस मंडी के निर्माण से किसान काफी खुश हैं। उनका कहना है कि अब उन्हें सब्जी बेचने जम्मू नहीं जाना पड़ेगा।
किसानों ने कहा कि अगर स्थानीय सब्जी मंडी को ठीक से चलाया गया तो किसान कम खर्च पर ही सब्जी बेचने मंडी में पहुंच पाएंगे। उन्होंने कहा कि वे बड़े पैमाने पर सब्जी उगाते हैं। अरनिया और आसपास के क्षेत्रों में 12 महीने सब्जी उगाई जाती है। यहां नई तकनीक और उत्तम बीच से हर किस्म की सब्जी उगाने का काम किया जाता है। परंतु, ज्यादा पैसे खर्च करने के बाद सब्जी बेचने के लिए जम्मू मंडी में जाना पड़ता है। इससे सब्जी ले जाने का खर्च खुद ही उठाना पड़ता है। क्षेत्र में महज 2 किमी दूर ही मंडी में सब्जी ले जाना उनके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा।
विज्ञापन

---

पूरा साल हम सब्जी उगाते हैं। दोनों मौसम में आधुनिक तकनीक से सब्जी तैयार करते हैं। फिर सब्जी बेचने के लिए एकमात्र जम्मू मंडी ही सहारा है। अरनिया में नए सिरे से तैयार की गई मंडी किसानों के लिए रामबाण सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सेठी कुमार, किसान
---

नई तकनीक के साथ सब्जियों की बड़े पैमाने पर पैदावार तो किसान कर लेता है, परंतु जम्मू मंडी में सब्जी बिक्री के लिए ले जाने में कई बार काफी किराया देना पड़ता है। इससे किसान आर्थिक बोझ के तले दब जाते हैं।
- यशपाल सैनी, किसान
---

अरनिया की मौजूदा सब्जी मंडी में जगह की काफी कमी है। बारिश में किसान दरबदर होते हैं। ग्राहक मंडी में नहीं पहुंच पाता। इसके चलते कई बार सब्जी व्यर्थ हो जाती है।
- भवानी शर्मा, किसान
---

मौजूदा मंडी के स्थानांतरित हो जाने से जाम की समस्या हल होगी। लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। मौजूदा समय में मंडी सड़क पर लगती है। व्यापारियों को उसे सुबह तीन बजे शुरू कर सुबह ही पांच बजे खत्म करना पड़ता है। उसके बाद यातायात सुचारू हो जाता है। इसके चलते सब्जी कई बार बच जाती है। नई मंडी खुलने से किसानों और व्यापारियों को राहत मिलेगी।

- विनोद कुमार, स्थानीय
---

नई मंडी के सारे आवश्यक कार्य पूरे कर दिए गए हैं। एक जनवरी से मंडी को सुचारु कर दिया जाएगा। जल्द ही व्यापारियों के साथ एक बैठक की जाएगी, जिसमें मंडी से संबंधित सभी फैसले लिए जाएंगे।
- गुरजीत सिंह, ईओ, नगरपालिका अरनिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed