{"_id":"615b57b98ebc3e624f62d7c8","slug":"development-billawer-news-jmu2450839100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर गड्ढों से परेशान लोगों ने लगाई मरम्मत की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर गड्ढों से परेशान लोगों ने लगाई मरम्मत की गुहार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। उपमंडल मुख्यालय से तीन विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाली बिलावर-कटली सड़क की दशा इन दिनों बहुत खराब है। सड़क के ज्यादातर हिस्सों में गहरे गड्ढे हो गए हैं। इनमें बारिश का पानी भर जाने पर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
किशनपुर निवासी रोशन लाल, ज्ञानचंद शर्मा, अरुण खजूरिया और गिरधारी लाल ने बताया कि बिलावर-कटली सड़क बिलावर के साथ बनी और महोली विस क्षेत्र को जोड़ती है। इस सड़क का ज्यादातर हिस्सा इन दिनों गड्ढों में तब्दील हो गया है। किनारों से पानी की निकासी के भी कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। जिसके चलते बारिश का पानी सड़क पर ही बहता रहता है।
लोगों ने बताया कि सड़क पर बने गहरे गड्ढों में भरा पानी कई दिनों तक बना रहता है। इससे सड़क किनारे रहने वाले लोगों में मलेरिया और डेंगू फैलने का डर बना हुआ है। इस संबंध में पीएमजीएसवाई विभाग को अवगत कराया गया है, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। लोगों ने मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत की जाए, जिससे पैदल यात्रियों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
-----
विभाग ने सड़क की मरम्मत के लिए तीन बार टेंडर लगाए हैं। लेकिन, कोई ठेकेदार न मिलने के कारण सड़क का मरम्मत कार्य नहीं हो पाया। अगले साल मार्च में इस सड़क को पांच साल पूरे होंगे। इस मौके पर फिर से टेंडर लगाए जाएंगे। फिलहाल, लोगों की सुविधा के लिए विभाग जल्द ही सड़क के गड्ढों को भर देगा।
- कमल किशोर, अधिशासी अभियंता, पीएमजीएसवाई बिलावर