{"_id":"613a59b08ebc3e7fce253691","slug":"development-billawer-news-jmu2432954196","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी के तेज बहाव से ढही पुल की अप्रोच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी के तेज बहाव से ढही पुल की अप्रोच
विज्ञापन
कोहग बटोडी सड़क पर नाले के ऊपर बनाए गए पुल की क्षतिग्रस्त हुई एप्रोच, संवाद।
- फोटो : KATHUA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। बीते बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश से उपमंडल की दूरदराज तीन पंचायतों को जोड़ने वाली कोहग-बटोडी सड़क पर बने पुल की अप्रोच ढह गई है। इस घटना से प्रभावित हुए लोगों ने पीएमजीएसवाई की कार्यप्रणाली को सवालों के घेरे में ले लिया है।
बुधवार को नाले में भयानक बाढ़ आ जाने से पुल की अप्रोच ढह जाने से सड़क पर यातायात रुक गया है। इससे दूरदराज के कई इलाकों का संपर्क अन्य निचले इलाकों से गया है। इस घटना से करीब 10 हजार लोग प्रभावित हुए हैं, अब पैदल यात्रा करने पर मजबूर हैं। लोगों ने मांग की है विभाग जल्द से जल्द अप्रोच की मरम्मत करे।
बटोडी गांव के निवासी हंसराज ने कहा कि पुल की अप्रोच के निर्माण में सही गुणवत्ता की सामग्री का प्रयोग नहीं किया गया है। निर्माण में कम सीमेंट के उपयोग से पुल की अप्रोच को क्षति पहुंची है। गोडू फलाल के निवासी ईश्वर दास ने बताया कि पुल की अप्रोच बह जाने से दूरदराज इलाके का संपर्क अन्य निचले इलाकों से कट गया है।
विज्ञापन
प्रदीप सिंह ने कहा कि इन दिनों लोगों को नाले को पार करने में काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। कोहग निवासी अमित गुप्ता ने बताया कि दूरदराज क्षेत्रों का सड़क संपर्क अन्य इलाकों से कट गया है, जिससे इलाके की करीब 10 हजार आबादी को पैदल रास्ता तय करना पड़ रहा है। इलाके के कई पंचायत प्रतिनिधियों ने उपायुक्त से मांग की है कि पुल की अप्रोच के निर्माण के लिए लगाई गई सामग्री की गुणवत्ता की जांच की जाए। और सड़क को जल्द यातायात के लिए बहाल किया जाए।
----
नाले का बहाव एक तरफ हो जाने के कारण पुल की अप्रोच सड़क बह गई है। इसे ठीक करने के आदेश भी जारी हो चुके हैं और काम भी शुरू हो गया है। जिन ठेकेदार ने इस अप्रोच को बनाया था, उसे ही डिफेक्टिव लायबिलिटी पीरियड के अंतर्गत इस निर्माण को फिर से अति शीघ्र करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मार्ग को शुरू कराना विभाग की प्राथमिकता है।
- कमल किशोर शर्मा, अधिशासी अभियंता, पीएमजीएसवाई बिलावर