{"_id":"61141ab38ebc3efcd17cb178","slug":"development-billawer-news-jmu2413967131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्टैंड पर यात्री शेड बनाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्टैंड पर यात्री शेड बनाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलावर। कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर यात्री शेड न होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियां उठानी पड़ती हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दूरदराज के कई इलाकों से हर दिन यात्री बस स्टैंड पर पहुंचते हैं। कई लोग घंटों तक बसों का इंतजार करते हैं। लेकिन, उनके लिए बैठने की भी कोई व्यवस्था नहीं है।
लोगों ने बताया कि नगर कमेटी ने बस स्टैंड पर यात्री शेड बनाया गया था, लेकिन अब उन्होंने ही यात्री शेड की जगह दुकानों का निर्माण कर दिया है। यात्री बस स्टैंड पर स्थित दुकानों पर बैठकर भी वाहनों का इंतजार करते हैं। लोगों ने नगर कमेटी से मांग की है कि बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए यात्री शेड की व्यवस्था की जाए।
कस्बे के बस स्टैंड पर होटल चलाने वाले दिलीप सिंह ने कहा कि बस स्टैंड पर यात्री शेड बनाया गया था, लेकिन नगर कमेटी की ओर से यात्री शेड के स्थान पर दुकानें बना दी गई है। दुकानदार गोपाल सिंह ने कहा हर दिन बस स्टैंड पर कई इलाकों से यात्री पहुंचते हैं जिनके बैठने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। सेवानिवृत्त सैनिक ज्ञान चंद शर्मा ने कहा कि सबसे ज्यादा दिक्कतें बुजुर्गों को होती है, क्योंकि दूरदराज के पहाड़ी इलाकों की तरफ जाने वाली गाड़ियां दो-दो घंटे बाद चलती हैं। सेवानिवृत्त जेडईओ गुलशन कुमार ने कहा कि उपमंडल मुख्यालय पर हर दिन कई इलाकों से लोग आते जाते हैं। बस स्टैंड पर यात्रियों के बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
बस स्टैंड पर नया यात्री शेड बनाने के लिए स्थान चिन्हित किया गया है। राशि का अनुमान लगाकर भी भेजा गया है। राशि स्वीकृत होते ही यात्री शेड का निर्माण कर दिया जाएगा।
- उमाकांत बसौतरा, अध्यक्ष, नगर कमेटी बिलावर