{"_id":"628fdc4f802feb3b9073faee","slug":"development-akhnoor-news-jmu2606348150","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की नई योजना से होगी समस्या हल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की नई योजना से होगी समस्या हल
विज्ञापन
डीडीसी सुरेश शर्मा ने घार-मजूर मे सड़क मार्ग पर तारकोल बिछाने के काम का किया शुभारंभ और प्रशासनिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। जिला विकास परिषद सदस्य सुरेश शर्मा ने वीरवार को ब्लॉक चौकी चौरा की घार-मजूर की मुख्य सड़क पर तारकोल डालने का काम शुरू कराया। साथ ही उन्होंने बुध-चडेयाई कनेडी में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याओं को सुना।
जनता दरबार में आए लोगों ने डीडीसी सदस्य को बिजली, पानी और सड़क जैसी समस्याओं से अवगत करवाया। इन पर डीडीसी सदस्य ने संज्ञान लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि लोगों की समस्या के समाधान के लिए हर उचित कदम उठाएं। उन्होंने कुछ समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया। डीडीसी सदस्य ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत बुध-चडेयाई में 2 करोड़ 34 लाख की लागत से पानी की नई योजना और 50 लाख की लागत से कनेडी में चेकडैम को मंजूरी मिल गई है। इसका काम जल्द शुरू होगा।
इसके अलावा डीडीसी सदस्य ने कहा आने वाले दिनों में ब्लॉक चौकी चौरा में कई नई सड़कें बनाई जाएंगी। कुछ सड़कों के टेंडर लग चुके हैं। उन पर काम जल्द शुरू हो जाएगा। कई सड़कों का निर्माण नाबार्ड और पीएमजीएसवाई के अंतर्गत किया जाएगा। सरकार इस समय जम्मू कश्मीर पर विशेष ध्यान केंद्रित किए हुए है। कई कल्याणकारी योजनाएं इस समय देश भर में चलाई जा रही हैं जिनका लाभ हर तबके को मिल रहा है।
विज्ञापन
मौके पर तहसीलदार चौकी चौरा रमन जडयाल, एईई राकेश चंदन, भाजपा मंडल प्रधान कैप्टन बीडी शर्मा, सरपंच मदन लाल, सरपंच आशु देवी, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार, आदि उपस्थित रहे।