फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Deva Chib community bowed their heads in Baba Jasdev temple

Jammu News: देवा चिब बिरादरी ने बाबा जसदेव मंदिर में टेका माथा

Thu, 10 Jul 2025 02:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Thu, 10 Jul 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Deva Chib community bowed their heads in Baba Jasdev temple
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ज्यौड़ियां। देवा चिब बिरादरी ने बुधवार को बाबा जसदेव देवस्थान रायपुर सतवारी में अर्द्धवार्षिक मेल मनाई। इसमें बिरादरी के तीस हजार लोग शामिल हुए। सभी ने दरबार में माथा टेका। आयोजन बिरादरी के प्रधान सौदागर सिंह चिब की देखरेख में किया गया।
सुबह सात बजे सबसे पहले हवन किया गया। इसमें बिरादरी के सभी वरिष्ठ लोगों ने भाग लिया। 12 बजे बाबा को भोग लगाया गया। इसके बाद दोपहर एक बजे लंगर एवं प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवा सेवाएं देने के लिए भी पहुंचे थे।
विज्ञापन

सौदागर सिंह ने बताया कि तीस हजार से अधिक लोगों ने बाबा जसदेव का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर बिरादरी के उन 14 परिवारों को सम्मानित भी किया गया, जिनके पूर्वजों ने बिरादरी के लिए कुछ अच्छा किया था। इस दौरान नई पीढ़ी को अच्छे संस्कार देने के साथ उन्हें काबिल बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही नशे से दूर रहकर खेलों और शिक्षा की तरफ मन लगाने का आह्वान किया। बिरादरी के दो खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें हरिदेयाशं सिंह चिब और रुद्र प्रताप सिंह चिब शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर चेयरमैन पर्थ सिंह, चैन सिंह, मीडिया प्रभारी मदन सिंह, नरेंद्र सिंह, अवतार सिंह, नीलम सिंह, प्रकाश सिंह तथा रिंकू सिंह ने भी सेवाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed