{"_id":"59a4659e4f1c1bae018b45eb","slug":"deputy-cm-visited-grid-stations-in-jammu","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने किया ग्रिड स्टेशनों का औचक निरीक्षण, सख्ती से रोस्टर पालन के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपमुख्यमंत्री निर्मल सिंह ने किया ग्रिड स्टेशनों का औचक निरीक्षण, सख्ती से रोस्टर पालन के निर्देश
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
डीसी ऑफिस पहुंचे डिप्टी सीएम
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री एवं ऊर्जा मंत्री डा. निर्मल सिंह ने सोमवार को जम्मू शहर में ग्रिड स्टेशनों का औचक निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को ड्यूटी रोस्टर का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने बख्शी नगर ग्रिड स्टेशन, नागरिक सचिवालय ग्रिड के अलावा पंजतीर्थी स्टेशन का दौरा कर वहां पर चल रहे कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने कहा कि रियासत में बिजली परिदृश्य में सुधार लाने की दिशा में व्यापक स्तर पर कदम उठाए गए है। उन्होंने अधिकारियों को डिजटलीकरण प्रक्रिया को शुरू करने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिजली की बर्बादी व चोरी पर लगाम कसी जाएं। उन्होंने कहा दिसंबर तक शक्ति नगर में नया बिजली स्टेशन काम करना शुरू कर देगी इससे मौजूदा ढांचे पर ओवरलोड कम हो जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को आगे बढ़ाते हुए उप मुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने जम्मू विकास प्राधिकरण की ओर से आयोजित सफाई अभियान में भाग लिया। इस मौके पर उन्होंने बाहु प्लाजा में सफाई अभियान चलाया। विधायक राजेश गुप्ता, विक्रम रंधावा, मंडलायुक्त जम्मू डा. मनदीप कुमार भंडारी, जेडीए के वाइस चेयरमैन आर के शवन, संयुक्त सचिव नगर निगम जम्मू के अलावा अन्य अधिकारियों ने भी इस अभियान में भाग लिया।
विज्ञापन