{"_id":"320a6ab3866f3242341889c26002d27d","slug":"deputy-cm-nirmal-singh-visits-hospital-meets-bus-accident-victims-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस हादसे के घायलों का हाल जानने पहुंचे उपमुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस हादसे के घायलों का हाल जानने पहुंचे उपमुख्यमंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Tue, 12 May 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर, लाटी में तीन फीट गहरी खाई में बस गिरने के घायलों की संख्या जीएमसी में 20 तक पहुंच गई। सोमवार देर रात तक और भी लोगों को बाई रोड जीएमसी रेफर किया गया था। जिनकी हालत में अभी सुधार बताया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह भी जीएमसी घायलों का हाल जानने पहुंचे और उन्होंने घायलों का बेहतर तरीके से इलाज होने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डा. सिंह ने वार्ड नंबर 2, वार्ड नंबर 4 और रिकवरी वार्ड में जाकर घायलों की सेहत के बारे में पूछा। साथ में मौजूद जीएमसी के डाक्टरों को अच्छे से इलाज करने के निर्देश दिए हैं, किसी प्रकार की कोताही या लापरवाही नहीं करने की हिदायतें दी है। एसपी नार्थ एसकेएस चौहान भी साथ थे। जीएमसी रेफर किए गए 21 घायलों में मोहम्मद मकबूल भट्ट की सोमवार को रास्ते में ही मौत हो गई थी।
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डा. सिंह ने घायलों को इलाज में हरसंभव मदद का विश्वास दिलाया है। घायलों के उपचार में जो भी खर्च होगा, उसका भुगतान करने की बात कही गई है। डिवीजनल कमिश्नर डा. पवन कोतवाल ने सोमवार को ही घायलों को 5-5 हजार रुपये देने का ऐलान कर दिया था।
विज्ञापन
सात और घायल मेडिकल कालेज पहुंचे
सोमवार को उधमपुर जिले के चिनैनी में हुई बस दुघर्टना के सात घायल मंगलवार को मेडिकल कालेज पहुंचे। घायलों को चिनैनी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से मंगलवार को इन्हें रेफर कर दिया गया। इनमें बचन लाल, वीना देवी, समित्री देवी, जोगिंदर सिंह, गिरधारी लाल और तारा चंद शामिल हैं।
घायलों को इमरजेंसी में लाकर शुरुआती जांच करने के बाद अलग-अलग वार्डों में शिफ्ट कर दिया। घायलों की आंखों के सामने अब भी खौफनाक मंजर छाया हुआ है। घायलों ने बताया कि बस पलक झपकते ही सब तहस-नहस हो गया और सब आगे-पीछे बिखर गए।