फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   deputy cm met with isha

गाने के वीडियो से फेमस हुई कठुआ की बेटी को डिप्टी सीएम ने किया पुरस्कृत

Tue, 13 Dec 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ
ब्यूरो, अमर उजाला/कठुआ Updated Tue, 13 Dec 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
deputy cm met with isha
ईशा - फोटो : Amar Ujala
अटल सेतु पर गाना गाने के बाद मशहूर हुई ईशा अंदोत्रा को बधाई देने और पुरस्कृत करने के लिए उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह मंगलवार को महानपुर के माड़ा पट्टी गांव में पहुंचे। मूल रूप से महानपुर के कर्णवाड़ा निवासी उपमुख्यमंत्री ने इस मौके पर ईशा की आवाज की जमकर सराहना की। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यूं तो पूरे राज्य को ईशा पर गर्व है, लेकिन विशेष तौर पर उन्हें भी गर्व है कि उनके पैतृक क्षेत्र की एक बच्ची आज देश और दुनिया के सामने अपनी आवाज से पहचानी जाने लगी है। इस मौके पर ईशा के परिवार को उन्होंने भरपूर सहयोग का भी भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


माड़ा पट्टी में आयोजित सादे कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह और भारतीय जनता पार्टी की राज्य उपाध्यक्ष ममता सिंह ने ईशा को नकद पुरस्कार देकर भी सम्मानित किया। इस मौके पर ईशा के परिजनों ने उपमुख्यमंत्री का आभार जताया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed