{"_id":"00c59b0a673e4820957dd2514e847413","slug":"dense-fog-disrupted-rail-and-road-services-in-jammu-kashmir-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों के मुसाफिरों के लिए धुंध बनी मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों के मुसाफिरों के लिए धुंध बनी मुसीबत
Updated Tue, 06 Jan 2015 11:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हावड़ा से जम्मू-तवी पहुंचने वाली हिमगिरि एक्सप्रेस चौबीस घंटे लेट होने से सोमवार को हावड़ा जाने वाली हिमगिरि एक्सप्रेस रवाना नहीं हो सकी, जबकि रविवार को दिन के साढ़े बारह बजे हिमगिरि एक्सप्रेस भी बारह घंटे देरी से पहुंची और उसे सोमवार सुबह ग्यारह बजे हावड़ा के लिए रवाना किया गया, जबकि रात को हिमगिरि ट्रेन पौने ग्यारह बजे हावड़ा के लिए रवाना होती है।
विज्ञापन
जम्मू आने वाली सुबह की उड़ानें कुछ देर के लिए प्रभावित रहीं। इसके बाद सभी उड़ानें सामान्य रहीं। जम्मू में लंबी दूरी वाली ट्रेनों के साथ-साथ कटड़ा-जम्मू डीएमयू भी लेट आई। अजमेर से जम्मू आने वाली पूजा एक्सप्रेस छह घंटे देरी से पहुंची, जिससे यात्रियों की परेशानियां बनी रहीं।
विज्ञापन
इंदौर से चलने वाली मालवा एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से जम्मू पहुंची। टाटामूरी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से चार घंटे देरी से जम्मू पहुंच सकी, जिससे मुसाफिर परेशान रहे। राजधानी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब डेढ़ घंटे देरी से जम्मू पहुंची, जबकि वाराणसी से जम्मू आने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस करीब ढाई घंटे देरी से जम्मू आई।
विज्ञापन
झेलम एक्सप्रेस दो घंटे देरी से पहुंची। इस कड़ाके की ठंड में जम्मू में लेट से पहुंचने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों के मुसाफिरों की परेशानियां दूर होने का नाम नहीं ले रही हैं।
लेटलतीफ ट्रेनों का चार्ट
ट्रेन आना कितनी लेट
हिमगिरि दोपहर 12:30 बजे चौबीस घंटे
पूजा सुबह 8:10 बजे छह घंटे
झेलम सुबह 10:00 बजे दो घंटे
टाटा मूरी दोपहर 2:10 बजे चार घंटे
मालवा शाम 4:05 बजे तीन घंटे
राजधानी सुबह 5:45 बजे डेढ़ घंटे
कटड़ा जम्मू डीएमयू दोपहर 12:00 बजे दो घंटे
बेगमपुरा सुबह 10:25 बजे ढाई घंटे
हिमगिरि दोपहर 12:30 बजे चौबीस घंटे
पूजा सुबह 8:10 बजे छह घंटे
झेलम सुबह 10:00 बजे दो घंटे
टाटा मूरी दोपहर 2:10 बजे चार घंटे
मालवा शाम 4:05 बजे तीन घंटे
राजधानी सुबह 5:45 बजे डेढ़ घंटे
कटड़ा जम्मू डीएमयू दोपहर 12:00 बजे दो घंटे
बेगमपुरा सुबह 10:25 बजे ढाई घंटे