{"_id":"64dfd8a30938b596bc0fc196","slug":"dengue-health-department-corporation-jammu-news-c-10-1-jam1003-184191-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डेंगू रिटर्न... दस और मामले आए, फॉगिंग नहीं होने से बढ़ रहा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डेंगू रिटर्न... दस और मामले आए, फॉगिंग नहीं होने से बढ़ रहा खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। दावों के सीजन में डेंगू का डंक जारी है। बरसात के मौसम के आगे बढ़ने के साथ मच्छरों के हमले तेज हो गए हैं। शुक्रवार को डेंगू के दस मामले मिले, जिसमें जम्मू से 6 हैं। अब तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में 85 मामले मिल चुके हैं। 80 प्रतिशत तक तो जम्मू से हैं। शहर के अस्पतालों में संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। पीड़ितों को नियमित बुखार, शरीर में दर्द और कम प्लेटलेट की शिकायत है। हालांकि डॉक्टर इन लक्षणों को वायरल बुखार से जोड़कर भी देख रहे हैं। आगामी दिनों में डेंगू बढ़ने की आशंका है। वहीं, शहर के वार्डों में स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की तैयारियां शून्य है। लोगों का कहना है कि अभी तक मच्छरों को मारने के लिए फॉगिंग अभियान नहीं दिखा जिससे डेंगू को लेकर डर बढ़ रहा है।
पुराने शहर के वार्ड-2 का मोहल्ला पिछले साल भी डेंगू से प्रभावित रहा। इस बार भी टूटी नालियां, जमा पानी लारवा को पनपने में मदद कर रहा है। राजेश ने बताया कि पार्षद का पिछले साल निधन हो गया था। इसके बाद विकास रुका है। फॉगिंग नहीं हुई। समीर ने बताया कि वार्ड में डेंगू से बचाव को लेकर संबंधित विभागों की ओर से उपाय नहीं किए गए। जगह-जगह टूटी खराब होने से नालियों में पानी बहता रहता है। निकासी न होने से लारवा पनपने का खतरा बना है। आकाश ने बताया कि पिछले साल बच्चे को डेंगू हो गया था। अब डर लग रहा है क्योंकि मच्छरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। वीरेंद्र ने बताया कि पिछले साल डेंगू के मामलों से संबंधित अधिकारियों ने कोई सबक नहीं लिया। वार्ड में पार्षद न होने का भी उन्हें नुकसान हो रहा है। कुलदीप ने बताया कि मच्छरों के बढ़ने से सबसे अधिक बच्चों की सेहत खराब होने का डर सता रहा है।
हर रोज फ्रिज व गमले का पानी बदलें
जम्मू। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए प्रयास जारी है। जहां मामले आ रहे हैं वहां स्प्रे करवाई जा रही है। लोगों से आह्वान किया है कि वे घरों में फ्रीज, गमले, पक्षियों के लिए रखे पानी को हर रोज बदलें। डेंगू अकसर साफ पानी में पनपता है। नगर निगम भी अपने स्तर पर जागरूक कर रहा है। वार्डों में जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ब्यूरो