फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Dengue figure crosses one thousand in Jammu and Kashmir, Jammu most affected

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में डेंगू का आंकड़ा एक हजार के पार, जम्मू सबसे ज्यादा प्रभावित 

Thu, 04 Nov 2021 12:08 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 04 Nov 2021 12:08 AM IST
सार

केंद्रीय विशेषज्ञ जल्द बचाव और नियंत्रण प्रबंधन का करेंगे निरीक्षण। डेंगू से बचाव के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने के दिए गए निर्देश।  
 

विज्ञापन
Dengue figure crosses one thousand in Jammu and Kashmir, Jammu most affected
जीएमसी जम्मू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में डेंगू मरीजों की संख्या एक हजार से ज्यादा हो गई है। जिला जम्मू सबसे ज्यादा प्रभावित है। दैनिक आधार पर जिले में 20-30 नए मामले मिल रहे हैं। शहर के अधिकांश इलाके डेंगू की चपेट में हैं। इस जिले में 600 से अधिक मामले डेंगू के मिल चुके हैं। इसके साथ जिला कठुआ और सांबा भी प्रभावित हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से देश के नौ राज्यों और केंद्र शासित राज्यों में डेंगू बचाव और नियंत्रण प्रबंधन की समीक्षा के लिए विशेषज्ञों को भेजा जा रहा है। जम्मू में भी जल्द विशेषज्ञ पहुंचेंगे। 

विज्ञापन


अन्य राज्यों की तुलना में लगातार बढ़ रहे मरीज 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने हाल ही में बताया है कि हरियाणा, केरल, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर में डेंगू के अधिक मामले सामने आ रहे हैं। इसे देखते हुए संबंधित राज्यों में विशेषज्ञों को भेजकर जरूरी मदद मुहैया करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश प्रशासनों को डेंगू से बचाव के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


बीते साल का रिकॉर्ड भी तोड़ा 
बीते साल की तुलना में अक्तूबर में उक्त राज्यों में डेंगू के रिकॉर्ड मामले सामने आए हैं। इन राज्यों में देशभर की तुलना में 86 फीसदी मामले रिपोर्ट हुए हैं। इन नौ राज्यों में नेशनल वेक्टर वार्न डिजीज कंट्रोल प्रोग्राम (एनवीबीडीसीपी), नेशनल सेंटर फार डिजीज कंट्रोल (एलसीडीसी) और क्षेत्रीय कार्यालयों के विशेषज्ञों को भेजा जा रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू शहर के ये इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित 
जम्मू शहर में रिहाड़ी, बख्शीनगर, त्रिकुटानगर, गांधीनगर, सुभाष नगर आदि क्षेत्र डेंगू से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। इन इलाकों से नियमित तौर पर डेंगू के मामले मिल रहे हैं। शहर के अधिकांश स्थानों में डेंगू दस्तक दे चुका है। जीएमसी जम्मू और एसएमजीएस अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में दैनिक आधार पर बड़ी संख्या में डेंगू के मरीज पहुंच रहे हैं। इसमें बच्चों से लेकर हर आयु वर्ग के लोग प्रभावित हैं।

जम्मू-कश्मीर में कोरोना के 99 नए मामले
कोविड से राजधानी श्रीनगर सहित अन्य कई जिले लगातार प्रभावित हैं। प्रदेश में बुधवार को 99 नए संक्रमित मामले मिले। इनमें श्रीनगर से 48 मामले हैं। इसी जिले में सर्वाधिक 470 सक्रिय मामले हैं। बारामुला में 11 और गांदरबल में 12 संक्रमित मिले हैं। राहत यह है कि पिछले चौबीस घंटे में किसी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई है। 

कश्मीर संभाग में 834 केस आए सामने 
जिला पुंछ, किश्तवाड़, सांबा, कठुआ, उधमपुर, शोपियां, कुलगाम और पुलवामा में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है। जिला जम्मू में नौ लोग संक्रमित पाए गए। प्रदेश में सक्रिय मामलों का आंकड़ा बढ़कर 946 पहुंच गया है, जिसमें कश्मीर संभाग से 834 मामले हैं। इस बीच प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 69 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं। 


इस शुक्रवार या शनिवार तक केंद्रीय विशेषज्ञों के जम्मू पहुंचने की उम्मीद है। केंद्रीय गाइडलाइन के तहत डेंगू बचाव और जागरूकता को लेकर काम किया जा रहा है। 
- डॉ. रेणु शर्मा, स्वास्थ्य निदेशक जम्मू  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed