{"_id":"636a0c0c27ce49265c754585","slug":"dengue-cases-in-jammu-kashmir-52-new-find-out-including-seven-children","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू का डंक जारी: जम्मू कश्मीर में सात बच्चों सहित 52 नए मामले मिले, कुल संख्या 6240 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू का डंक जारी: जम्मू कश्मीर में सात बच्चों सहित 52 नए मामले मिले, कुल संख्या 6240 पहुंची
Tue, 08 Nov 2022 01:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Tue, 08 Nov 2022 01:28 PM IST
सार
जम्मू में सर्वाधिक 24 नए मामले मिले। डेंगू के मामले काम आने का कारण रविवार की छुट्टी भी देखी जा रही है, जिससे मंगलवार को आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है।
विज्ञापन
Dengue jammu
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
डेंगू का डंक जारी है। कुछ दिनों के मुकाबले सोमवार को डेंगू के 52 मामले ही मिले। इसके साथ ही आंकड़ा 6240 तक पहुंच गया है। नए मामलों में 7 बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन
जिला जम्मू में सर्वाधिक 24 नए मामले मिले। डेंगू के मामले काम आने का कारण रविवार की छुट्टी भी देखी जा रही है, जिससे मंगलवार को आंकड़ों में बढ़ोतरी हो सकती है। अब तक जिला जम्मू में सर्वाधिक 4747 डेंगू के मामले मिल चुके हैं। इसी तरह उधमपुर में 18, सांबा में 1, रियासी में 4, राजोरी, पुंछ में 1-1, रामबन में 3 नए डेंगू के मामले मिले हैं।
विज्ञापन
जीएमसी सहित एसोसिएटेड अस्पतालों में डेंगू के संदिग्ध बुखार के मामलों का आना जारी है। शहर के रिहाड़ी, जानीपुर, पलोड़ा और सरवाल हॉटस्पॉट इलाके बन चुके हैं। इनके साथ लगते इलाकों में भी डेंगू ने बड़ी संख्या में लोगों को डंक मारा है। हालांकि बारिश के कारण जलस्थलों के आसपास डेंगू के पनपने का खतरा बरकरार है।
विज्ञापन
सांबा: जिला अस्पताल में हर रोज आ रहे डेंगू के मामले
सांबा जिले में डेंगू के मामलों में वृद्धि हो रही है। हर रोज आठ से दस मामले आ रहे हैं। इससे लोगों में भी भय बना है। मौसम के बदलने के साथ ही डेंगू के मामले भी बढ़ गए हैं। जिला अस्पताल के कार्यकारी अधीक्षक डॉ. भारत भूषण वर्मा ने बताया कि हर रोज आठ से दस मामले आ रहे हैं।
ओपीडी में मरीज को बुखार और खांसी के लक्षण की शिकायत पर नमूने लेकर जांच की जा रही है। पॉजिटिव आने वाले मरीजों को पूरा उपचार दिया जा रहा है। अधिकतर मरीजों को घरों में ही उपचार दिया जा रहा है। उधर कस्बे के वार्डों में नगर परिषद की ओर से फॉगिंग का काम भी जोरों पर है।
डेंगू के बढ़ रहे मामलों के चलते नगर परिषद की वार्ड 1, 2, 5, 10, 13, 15, 16 में फॉगिंग का काम पूरा हो चुका है। अन्य वार्डों में भी फॉगिंग कराई जा रही है। लोगों को भी चाहिए कि वह ऐतिहात बरतें। घरों में पानी न जमा होने दें, कचरा आदि न इकट्ठा होने दें। -अमित चौधरी, सीईओ, नगर परिषद, सांबा।