फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dengue cases, health department

Dengue in J&K: डेंगू के 34 मामलों में से 24 जम्मू जिले से मिले, डॉक्टर बोले- घबराएं नहीं, पर सतर्कता बरतें

Mon, 04 Sep 2023 04:57 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Mon, 04 Sep 2023 04:57 PM IST
सार

जम्मू शहर के लगभग हिस्सों से केस रिपोर्ट हो रहे हैं, जो स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के दावों की पोल खोल रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार आगामी समय में डेंगू के मामलों में तेजी से इजाफा होगा।

विज्ञापन
dengue cases, health department
डेंगू बुखार के मामले - फोटो : istock

विस्तार

जम्मू कश्मीर में डेंगू के कुल मामलों में 70 से 90 प्रतिशत तक जम्मू जिले से मिल रहे हैं। जम्मू-कश्मीर में रविवार को 34 मामलों में से 24 जिले से आए। शहर के लगभग हिस्सों से केस रिपोर्ट हो रहे हैं, जो स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के दावों की पोल खोल रहे हैं। विशेषज्ञों के अनुसार आगामी समय में डेंगू के मामलों में तेजी से इजाफा होगा।

विज्ञापन


सितंबर और अक्टूबर डेंगू के लिए अधिक खतरनाक है। जम्मू में इस सीजन में अब तक 358 मामले मिल चुके हैं, जबकि प्रदेश में 487 मामले मिले हैं। शहर के सरवाल, बख्शीनगर, भठिंडी, छन्नी हिम्मत, त्रिकुटा नगर, जानीपुर, तालाब तिल्लो आदि क्षेत्र डेंगू से प्रभावित हैं और अन्य क्षेत्रों से भी मामले रिपोर्ट हो रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि मौजूदा समय में बारिश न होने से राहत है, लेकिन पिछले दिनों हुए जलभराव से लारवा उत्पन्न होने की आशंका है। विशेषज्ञों के अनुसार मौजूदा तापमान डेंगू के मच्छरों के लिए अनुकूल है। डेंगू का मच्छर लगभग सभी हिस्सों में सक्रिय है और यह अधिकांश दिन के समय ही काटता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed