{"_id":"632a259cf1030d49f565eb9f","slug":"dengu-jammu-city-news-jmu268444913","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के मामले 900 के पार पहुंचने पर हरकत में आया सरकारी अमला, शुरू करवाई फॉगिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के मामले 900 के पार पहुंचने पर हरकत में आया सरकारी अमला, शुरू करवाई फॉगिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। प्रदेश में डेंगू का कहर जारी है। मौजूदा समय में डेंगू का आंकड़ा 900 के पार चला गया है, जिसमें 95 फीसदी मामले जम्मू जिले में मिले हैं। शहर के कई इलाके डेंगू से प्रभावित हैं। अमर उजाला की ओर से लगातार समस्या को उजागर करने के बाद स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम हरकत में आ गया है। मंगलवार से प्रभावित इलाकों में फॉगिंग शुरू कर दी गई है।
शहर में रिहाड़ी, सुभाष नगर, पलोड़ा, सरवाल, न्यू प्लाट, शिव नगर, जानीपुर, बाग-ए-बाहु आदि क्षेत्रों में डेंगू के अधिक मामले मिल रहे हैं। विभिन्न इलाकों से रोजाना औसतन 30 से 40 मामले सामने आ रहे हैं। जीएमसी के मेडिसिन सहित इमरजेंसी में डेंगू के पीड़ितों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों में भी डेंगू के पीड़ित मामले बढ़ रहे हैं। नगर निगम की ओर से मंगलवार को रिहाड़ी के पक्का तालाब और बाहु फोर्ट इलाके में फॉगिंग अभियान चलाया गया। शहर के प्रमुख बावे वाली माता के श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को देखते हुए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में फागिंग करवाई गई है। बाहु फोर्ट इलाके से भी डेंगू के कई मामले मिल चुके हैं।
प्रयास जारी, डेंगू के प्रति लोगों को स्वयं भी होना होगा जागरूक
निगम के हेल्थ एंड सैनिटेशन कमेटी के अध्यक्ष राज कुमार तरखान और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विनोद शर्मा ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए सभी उपाय किए जा रहे हैं। इसके लिए लोगों को भी खुद जागरूक होने की जरूरत है। उन्हें अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में पानी को खड़ा नहीं रहने देना चाहिए। प्रभावित क्षेत्रों में लारवा और मच्छरों को खत्म करने के लिए अभियान को तेज किया गया है।