फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   dengu

12 दिन में डेंगू के 129 नए मामले, पुराना शहर सबसे अधिक प्रभावित

विज्ञापन
dengu
जम्मू। मानसून के धीमे पड़ने के साथ डेंगू का आतंक बढ़ने लगा है। 12 दिन में जम्मू संभाग में 129 नए मामले मिलने के साथ ही आंकड़ा 143 पहुंच गया है। जिला जम्मू सबसे अधिक प्रभावित है। डेंगू के कुल मामलों में से 90 प्रतिशत जम्मू जिले में ही मिले हैं। पुराने शहर के कुछ संवेदनशील इलाकों में पानी जमा होने से मच्छर पनपने लगा है। ऐसे में स्वास्थ्य और नगर निगम के प्रयास भी नाकाफी साबित हो रहे हैं। राहत की बात है कि अभी तक डेंगू से किसी पीड़ित की मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन

जम्मू संभाग में 20 अगस्त को डेंगू के सिर्फ 14 मामले मिले थे, लेकिन उसके बाद तेजी से ग्राफ ऊपर गया है। दैनिक आधार पर जम्मू में ही 10 से 12 डेंगू के मामले मिल रहे हैं। पुराने शहर का न्यू प्लाट, सुभाष नगर, पलौड़ा, रिहाड़ी, सरवाल और जानीपुर इलाके सबसे अधिक प्रभावित हैं। इन्हीं इलाकों में सबसे अधिक मच्छर और लारवा मिल रहा है। वहीं, कठुआ की कृष्णा कॉलोनी और वार्ड 14 भी डेंगू से प्रभावित है। सांबा में पंज टिल्ला क्षेत्र में डेंगू का मामला मिला है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि उनकी टीमों द्वारा की गई जांच में सामने आया है कि उक्त इलाकों में लोग मच्छरों और खासकर डेंगू को लेकर जागरूकता नहीं दिखा रहे हैं। कई घरों में पानी जमा मिला है, जिसमें लारवा भी पाया गया है। इसी से व्यस्क मच्छर पैदा होकर डेंगू का कारण बन रहा है। गत वर्ष डेंगू के कुल मामलों में जम्मू जिला से ही 1018 पाजिटिव मामले मिले थे। वर्तमान में कठुआ में चार, सांबा में दो, राजोरी में दो, पुंछ में दो, उधमपुर में दो, रियासी में दो और डोडा में दो मामले मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीजी रेपिड टेस्ट को डेंगू न समझे
शहर की कई निजी लेबोरेटरी में आईजीजी रेपिड टेस्ट को डेंगू दर्शाया जा रहा है। आईजीजी टेस्ट में लंबे समय पहले का भी वायरस दर्शाता है। जबकि एलिजा टेस्ट में आईजीएम और एनएसआई में ताजा वायरस को दर्शाता है और इसी से डेंगू की सही पुष्टि होती है।
लोग स्वयं भी जागरूक हों
संदेवनशील इलाकों में फॉगिंग सहित लारवा को खत्म करने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। लोगों को स्वयं जागरूक होना चाहिए। घर में कूलर, पानी की खुली टंकी, फ्रिज की ट्रे, फूलदान, नारियल का खोल, टूटे बर्तन में पानी जमा न होने दें। बच्चों को डेंगू को लेकर जागरूक करें और आसपास पानी को जमा न होने दें। गांधी नगर अस्पताल में प्लेटलेट के लिए कंपोनेंट लैब स्थापित की है, जो जीएमसी के बाद दूसरी लैब है।

- डॉ. सलीम उर रहमान, स्वास्थ्य निदेशक जम्मू
मच्छरों के खिलाफ जारी रहेगा अभियान
स्वास्थ्य विभाग के साथ मिलकर मच्छरों के खिलाफ अभियान चलाया गया है। इसमें प्रभावित क्षेत्रों मेें फॉगिंग के अलावा लारवा को खत्म करने के लिए काम किया जा रहा है। जिसे अभी जारी रखा जाएगा। साथ ही लोगों को जागरूक भी किया जाएगा।
- डॉ. विनोद, स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम जम्मू
जम्मू संभाग में डेंगू का कहर
वर्ष मामले मौत
2013 1838 04
2016 79 01
2017 488 00
2018 214 00
2019 439 00
2020 53 00
2021 1709 04
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed