{"_id":"61707a2fc58c3f74c534c14d","slug":"dengu-jammu-city-news-jmu2462297108","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू पीड़ितों से भरने लगे शहर के अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू पीड़ितों से भरने लगे शहर के अस्पताल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू संभाग के अधिकांश जिलों में डेंगू का डंक बढ़ता जा रहा है। जिला जम्मू सबसे अधिक प्रभावित है, यहां पिछले दो दिन में 56 नए मामले मिल चुके हैं। शहर के प्रमुख जीएमसी, एसएमजीएस सहित अन्य अस्पताल डेंगू के पीड़ितों से भरने लगे हैं। इमरजेंसी में भी बड़ी संख्या में बुखार से पीड़ित पहुंच रहे हैं। जिला जम्मू में अब तक 271 लोग डेंगू से पीड़ित हो चुके हैं, जबकि प्रदेश में डेंगू मामलों का कुल आंकड़ा 434 है। इसके अलावा बड़ी संख्या में ऐसे भी डेंगू के मामले हैं, जो अस्पतालों में रिपोर्ट नहीं हो रहे हैं। ऐसे मामलों में लोग घरों पर ही उपचार ले रहे हैं या उपचार के लिए दूसरे राज्यों के अस्पतालों का रुख कर रहे हैं।
शहर के प्रमुख जच्चा बच्चा अस्पताल एसएमजीएस में प्रतिदिन डेंगू के शिशु रोगियों के 10-20 मामले आ रहे हैं। इनमें कई गंभीर मामलों को भर्ती किया जा रहा है। बिना डाक्टरी परामर्श के घर पर उपचार लेने के कारण भी कई मामलों में पीड़ितों की हालत गंभीर हो रही है और आखिर में वे अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसी तरह जीएमसी के मेडिसिन विभाग सहित इमरजेंसी में बड़ी संख्या में डेंगू के मामले आ रहे हैं। वर्तमान में जिला जम्मू में कोविड से अधिक डेंगू के मामले मिल रहे हैं। इसमें बच्चों से लेकर हर आयु वर्ग के लोग पीड़ित हैं।
जम्मू शहर के रेशम घर, सरवाल, न्यू प्लाट, रिहाड़ी, जानीपुर, बख्शीनगर आदि इलाकों से अधिक डेंगू के मामले मिल रहे हैं। नगर निगम की ओर से मच्छरों के खिलाफ फागिंग अभियान शुरू किया गया है, लेकिन निरंतर बढ़ रहे मामलों से ये अभियान कमजोर पड़ता नजर आ रहा है। डेंगू के कई मामलों में पीड़ितों की हालत खराब हो रही है। शहर के प्रभावित इलाकों में लगभग हर घर से एक व्यक्ति बुखार से पीड़ित है, जिसे डेंगू या वायरस बुखार है। जिला कठुआ में भी अब तक 84 मामले मिल चुके हैं, यहां नए 20 मामले मिले हैं। इसी तरह सांबा में तीन नए मामलों के साथ आंकड़ा 32 पहुंच गया है।