फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Dengue in Jammu: patients being charged more in private laboratories in name of dengue

Dengue in Jammu: डेंगू के नाम पर निजी लेबोरेटरी में मरीजों से हो रही उगाही, इन अस्पतालों में फ्री हो रहा टेस्ट

Thu, 24 Aug 2023 01:42 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Thu, 24 Aug 2023 01:42 PM IST
सार

अगर डेंगू से पीड़ित हैं तो घबराएं नहीं। इसमें डाॅक्टर की सलाह पर बुखार और एंटीबायोटिक दवाओं के साथ खुलकर तरल पदार्थ लें। शरीर में किसी भी सूरत में तरल पदार्थ की कमी न होने दें।

विज्ञापन
Dengue in Jammu: patients being charged more in private laboratories in name of dengue
GMC Jammu (File) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग में डेंगू के नाम पर संभाग की निजी लेबोरेटरी में मरीजों से उगाही शुरू हो गई है। इस समय वायरल बुखार भी चल रहा है, जो 3 से 5 दिन रह रहा है। इसमें भी पीड़ित के शरीर में प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं। मगर निजी लैब में एनएस1 एलिजा के साथ आईजीएम टेस्ट करवाए जा रहे हैं। इसमें 1500 से 2000 रुपये लिए जा रहे हैं, जबकि सरकारी अस्पतालों में दोनों टेस्ट की सुविधा निशुल्क उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन


निजी क्लीनिकों से डाॅक्टरों द्वारा सभी तरह के बुखार पर अनावश्यक डेंगू के टेस्ट करवाए जा रहे हैं। डेंगू की प्राथमिक इंफेक्शन की एनएस1 एलिजा से पुष्टि होती है, जबकि आईजीएम में 10 से 15 दिन बाद की इंफेक्शन का पता चलता है।
विज्ञापन


डेंगू नान स्ट्रक्चरल प्रोटीन 1(एनएस1) एंटीजेन डेंगू वायरस के एक्यूट संक्रमण की पहचान करता है। यह 1 से 2 दिन में संक्रमण को पकड़ लेता है। जम्मू के पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. जेपी सिंह का कहना है कि मौजूदा समय में वायरल बुखार चल रहा है, लेकिन सभी बुखार को डेंगू समझकर लोगों को सीधे निजी लैबों में नहीं जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुखार के दौरान शारीरिक क्षमता कमजोर पड़ने से प्लेटलेट्स की मात्रा कम हो जाती है, लेकिन निजी लेबोरेटरी में ऐसे टेस्ट में प्लेटलेट्स कम आने पर डेंगू दर्शाया जाता है। मानव शरीर में सामान्य तौर पर प्लेटलेट्स ढाई लाख तक होते हैं। इसकी मात्रा चालीस हजार से नीचे नहीं जानी चाहिए। डेंगू को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है और प्राइमरी तौर पर टेस्ट के लिए लोगों को सरकारी अस्पतालों में निशुल्क टेस्ट करवाने चाहिए।

डेंगू के लक्षण
  • हाईग्रेड बुखार 101 से 104 तक रहेगा
  • शरीर के विभिन्न हिस्सों में तेज दर्द की शिकायत होना
  • बुखार के साथ उल्टी होना

डेंगू पीड़ित यह डाइट लें
अगर आप डेंगू से पीड़ित हैं तो घबराएं नहीं। इसमें डाॅक्टर की सलाह पर बुखार और एंटीबायोटिक दवाओं के साथ खुलकर तरल पदार्थ लें। शरीर में किसी भी सूरत में तरल पदार्थ की कमी न होने दें। तरल पदार्थों में नारियल पानी, नींबू पानी, ओआरएस का घोल, दही का पानी आदि ले सकते हैं। तरल पदार्थों से शरीर में प्लेटलेट्स की मात्रा सामान्य बनी रहती है। 

बुखार का असर 2 से 5 दिन तक रह सकता है। डेंगू का मच्छर साफ पानी में पनपता है, इसलिए घर और आसपास के छोटे बड़े जलस्थलों को ड्राई करके रखें। स्कूलों में बच्चों की बाजू और टांगों को पूरी तरह से ढककर भेजें। इसमें एंटी मच्छर क्रीम का प्रयोग करें।

इन अस्पतालों में टेस्ट की निशुल्क सुविधा
एपिडेमोलॉजिस्ट डाॅ. हरजीत राय के अनुसार शहर के प्रमुख जीएमसी जम्मू के अलावा शालामार स्थित जच्चा-बच्चा अस्पताल एसएमजीएस, सरवाल अस्पताल, राजीव गांधी अस्पताल गंग्याल और गांधीनगर अस्पताल जम्मू में डेंगू के एनएस1 एंटीजेन एलिजा और आईजी टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। इनकी उसी दिन या अगले दिन रिपोर्ट दी जा रही है।


66 प्रतिशत मामले जम्मू से
प्रदेश में बुधवार को 9 नए डेंगू के मामले मिले, जिसमें 3 मामले जम्मू से हैं। अब तक कुल 153 डेंगू के मामलों में 66 प्रतिशत 101 जम्मू से आए हैं। शहर के सरवाल, रिहाड़ी, बख्शीनगर, भठिंडी, तालाब तिल्लो, गांधीनगर, त्रिकुटा नगर, पुराने शहर के विभिन्न इलाकों सहित अन्य क्षेत्र डेंगू से प्रभावित रहे हैं। पिछले साल आए ऑलटाइम रिकाॅर्ड मामलों में सबसे अधिक जम्मू से आए थे। इस सीजन अब तक डेंगू के चिनैनी निवासी एक महिला की जीएमसी जम्मू में मौत हो चुकी है। इस महिला को गंभीर हालत में जीएमसी में भर्ती कराया था और गत दिनों उसी दिन उसकी मौत हो गई थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed