फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Demand to return the state status to Jammu and Kashmir, strong protest by Yuva Rajput Sabha

Jammu: जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा लौटाने की मांग, युवा राजपूत सभा का जोरदार प्रदर्शन

Sat, 24 Aug 2024 12:17 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 24 Aug 2024 12:17 PM IST
सार

युवा राजपूत सभा (वाईआरएस) ने जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए तवी ब्रिज के पास महाराजा हरि सिंह  की प्रतिमा के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Demand to return the state status to Jammu and Kashmir, strong protest by Yuva Rajput Sabha
जम्मू, राजपूत सभा के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युवा राजपूत सभा (वाईआरएस) के सदस्यों ने राष्ट्रीय ध्वज और संगठन के झंडों के साथ भारत माता की जय,जय जम्मू कश्मीर, महाराजा हरि सिंह अमर रहे। जैसे नारे लगाए।

विज्ञापन


प्रदर्शन की अगुवाई अध्यक्ष विक्रम सिंह विक्की ने की, जिनका कहना था कि केंद्रीय प्रशासन को जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने और स्थानीय लोगों को सशक्त बनाने के अपने वादे को पूरा करना चाहिए। विक्रम ने आगामी विधानसभा चुनावों में वाईआरएस की गैर-राजनीतिक भूमिका की भी पुष्टि की और राजनीतिक दलों से जम्मू-कश्मीर के राजपूत और डोगरा समुदायों की समस्याओं को चुनाव घोषणापत्र में शामिल करने की अपील की।
विज्ञापन


पूर्व अध्यक्ष राजन सिंह हैप्पी ने आरोप लगाया कि 1947 के बाद से सत्तारूढ़ दलों ने डोगरा समुदाय के योगदान की अनदेखी की है, और भाजपा सरकार के 2019 के कदम से यह स्थिति और भी बिगड़ गई है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्रीय प्रशासन कश्मीर को प्राथमिकता देता है और डोगरा की उपेक्षा करता है, जबकि डोगरा समुदाय ने हमेशा राष्ट्र की सेवा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवा राजपूत सभा ने लोगों से एकजुट होने और उनके अधिकारों के लिए लड़ने की अपील की, साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को महाराजा हरि सिंह जी की जयंती से पहले पूरा नहीं किया गया, तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed