{"_id":"61e72402e2580c1c4e56a534","slug":"demand-jammu-city-news-jmu252162748","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेकेएसएसबी की परीक्षाएं स्थगित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेकेएसएसबी की परीक्षाएं स्थगित करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। प्रदेश में कोरोना के मामलों में लगातार बढ़ोतरी के साथ ही बर्फबारी जेकेएसएसबी के अभ्यर्थियों के लिए समस्या का सबब बन गई है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते यातायात अवरुद्ध हो गया है। उन्होंने समस्या को देखते हुए सरकार से परीक्षाएं स्थगित करने की मांग उठाई है।
जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) की ओर से भिन्न-भिन्न पदों के लिए परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। दूरदराज इलाकों के अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पुंछ, राजोरी, रियासी, रामबन, डोडा और किश्तवाड़ आदि जिलों के दूरदराज क्षेत्रों के अभ्यर्थी जम्मू में नहीं पहुंच पा रहे हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि 20 जनवरी के बाद होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित की जानी चाहिए। अभ्यर्थी साहिल शर्मा, प्रीति, वंशिका देवी, सोनी और राजू ने बताया रामबन, डोडा और किश्तवाड़ से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए जम्मू पहुंचना मुश्किल हो रहा है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूखस्खलन के कार यातायात प्रभावित हो रहा है। दूसरी ओर कोरोना के मामलों में भी बढ़ोतरी हो रही है। जम्मू में रहने की व्यवस्था नहीं है। होटल में रहने की जगह नहीं मिलती है। आवेदन के लिए पैसे खर्च किए हैं। अब समय पर केंद्र में पहुंच नहीं पाने से परीक्षा छूट जाएगी। इसलिए सरकार को चाहिए कि स्थिति को देखते हुए परीक्षाओं को स्थगित किया जाना चाहिए।
रफीक अहमद, सुनील कुमार और सज्जाद ने बताया कि सभी जिलों के डिग्री कॉलेजों सहित उच्च शिक्षण संस्थानों में कंप्यूटर आधारित परीक्षा लेने की व्यवस्था है। बोर्ड ने सिर्फ जम्मू और कश्मीर दोनों स्थानों के बजाए अन्य जिलों में परीक्षा केंद्र बनाने चाहिए।