{"_id":"61e32ecf3b0046049c6bdf08","slug":"demand-jammu-city-news-jmu2519743177","type":"story","status":"publish","title_hn":"रूपनगर में जेडीए की जमीन से हटाया जाए अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रूपनगर में जेडीए की जमीन से हटाया जाए अतिक्रमण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। रूपनगर में जेडीए की जमीन पर विशेष समुदाय के लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, जिस कारण 130 प्लाट मालिक परेशान हैं। इसलिए प्रशासन को इस संबंध में जल्द कदम उठाना चाहिए। यह मांग राष्ट्रीय बजरंग दल ने शनिवार को प्रेस क्लब के बाहर प्रदर्शन कर उठाई है। इसके साथ ही कुछ दलों पर कब्जाधारकों का पक्ष लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया है।
प्रदर्शनकारियों ने रूप नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान का समर्थन करते हुए कहा कि बेवजह कुछ लोग व दल अतिक्रमणकारियों का पक्ष ले रहे हैं, जोकि गलत है। राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष राकेश बजरंगी ने कहा कि रूपनगर जेडीए कालोनी में विशेष समुदाय के लोगों ने अतिक्रमण किया हुआ है। 130 परिवारों ने आवंटित हुए प्लांटों के लिए 2014 से धनराशि जेडीए के समक्ष जमा करवा रखी है। वह लगातार कोर्ट में केस लड़ रहे हैं।
अब जाकर हाइकोर्ट ने फैसला उनके हक में दिया है। लेकिन अतिक्रमणकारियों पर हुई कार्रवाई के विरोध में कश्मीर केंद्रित राजनीतिक करने वाले नेताओं में महबूबा मुफ्ती और उमर अब्दुल्ला के अलावा कुछ नेता परेशान हैं। हाइकोर्ट के निर्देश पर जेडीए की तरफ से हो रही कार्रवाई का राष्ट्रीय बजरंग दल पूर्ण रूप से समर्थन करता है। जेडीए को अतिक्रमण हटाओ अभियान तेजी से चलाकर सरकारी भूमि को पूर्ण रूप से अतिक्रमण मुक्त बनाना चाहिए। इस अवसर पर दीपक, सचिन, शेर सिंह, अमित, पीयूष, सनी और भारत आदि मौजूद रहे।