फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   demand

महाराजा हरि सिंह जयंती पर घोषित हो सरकारी अवकाश

विज्ञापन
demand
जम्मू। महाराजा हरि सिंह जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित होना चाहिए, लेकिन अभी तक प्रदेश प्रशासन की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है जोकि चिंताजनक है। वहीं, आगामी कैलेंडर में सरकारी छुट्टी घोषित करने को दिया गया अल्टीमेटम भी 10 दिसंबर को पूरा होने वाला है, लेकिन अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। ऐसा नहीं होने पर युवा राजपूत सभा 10 दिसंबर से तवी पुल से आंदोलन शुरू कर देगी। इसके लिए पांच दिसंबर को होने वाली बैठक में रणनीति बनाई जाएगी। यह जानकारी सभा के अध्यक्ष राजन सिंह हैप्पी ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सभा ने दस दिसंबर तक का समय दिया था, लेकिन अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है। उन्होंने सरकार जल्द कदम उठाने की अपील की है। उन्होंने बताया कि महाराजा हरि सिंह की जयंती पर अवकाश घोषित करने को लेकर युवा राजपूत सभा पांच दिसंबर को बैठक करेगी। कुछ दिन पहले उन्होंने एडीसी और मंडलायुक्त के साथ मुलाकात कर मुद्दे को उठाया था। इसके साथ ही उपराज्यपाल से बातचीत करने के लिए समय मांगा है, लेकिन अभी तक मुलाकात नहीं हो पाई है। बताया कि कई सालों से सभा समेत ने काफी आंदोलन किए गए हैं। हर बार प्रशासन की तरफ से सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। इसहिलए मांग है कि कैलेंडर में महाराजा हरि सिंह जयंती पर सरकारी अवकाश घोषित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed