फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   demand for bunker in the border villages

सीमावर्ती गांवों में बंकर बनाने की मांग

Fri, 02 Jan 2015 02:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा Updated Fri, 02 Jan 2015 02:04 PM IST
विज्ञापन
demand for bunker in the border villages

भारत-पाक अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर रहने वाले ग्रामीणों ने राज्य में नई बनने वाली सरकार से मांग उठाई है कि उन्हें गांवों में ही पक्के बंकर बना कर दिए जाएं, वहीं सुरक्षित स्थानों पर पांच मरला के प्लाट आवंटित किए जाए।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने सरकार से की मांग में कहा है कि सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीणों को सुरक्षा की दृष्टि से गांवों में पक्के बंकर बना कर उपलब्ध कराए जाएं ताकि पाकिस्तान की ओर से अचानक की जाने वाली गोलाबारी में वे वहां पर अपने परिवारों को सुरक्षित रख सकें।
विज्ञापन


उनका कहना था कि कोई पता नहीं होता है कि पाकिस्तानी रेंजर कब गोलाबारी शुरू कर दें। यदि उनके गांवों में पक्के बंकर हो तो वे कम से कम उस में सुरक्षित तो रह सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वही उन्होंने केन्द्र की भाजपा सरकार से मांग उठाई है कि सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पांच मरला के प्लाट अलाट किए जाएं ताकि गोलाबारी के दौरान वे लोग अपने परिवारों के साथ वहां पर सुरक्षित रह सकें।

उनका कहना था कि पिछले चुनावों से पहले जब पाक की ओर से गोलीबारी की गई थी तो उनका हाल जानने वाले नेताओं ने उन्हें आश्वासन दिलाया था कि उन्हें पांच मरला के प्लाट अलाट करवाए जाएंगे।


चुनाव खत्म होने के बाद नेता एक बार फिर से सीमांत लोगों की परेशानी को भूल चुके हैं। उन्होंने भाजपा के नवनिर्वाचित विधायकों से भी गुहार लगाई है कि सीमावर्ती गांवों के ग्रामीणों की भी सुध लें।

मांग करने वालों में राज कुमार, विमला देवी, विकास सिंह, विशाल सिंह, पुरख सिंह, रछपाल सिंह, रेखा देवी आदि ग्रामीण शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed