फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Demand for action

लापरवाह पशुपालकों पर कार्रवाई करने की मांग

विज्ञापन
Demand for action
बिलावर में दुर्घटनाओं को आमंत्रित करते सड़क पर डेरा जमाए लावारिस मवेशी, संवाद। - फोटो : KATHUA
बिलावर। उपमंडल की कई सड़कों पर इन दिनों आवारा मवेशियों को सड़क के बीचोंबीच बैठा देखा जा सकता है। इसके कारण वाहनों के साथ हादसा होने का डर बना रहता है।
विज्ञापन

एकजुट जम्मू के सदस्य समर्पदीप, अमित गुप्ता, समाज सेवी संजीत शर्मा, आदि ने बताया कि धार सड़क पर कई स्थानों पर मवेशी बीचोंबीच बैठे रहते हैं। कुछ दिन पूर्व बजवाल गांव के पास सड़क के बीचोंबीच बैठे मवेशियों के साथ एक मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई थी, जिसके चलते सवार गंभीर रूप से घायल हो गया था। कई पशुपालक दुधारू पशुओं से दूध लेने के बाद उन्हें खुला छोड़ देते हैं। वही पशु सड़क पर आकर बैठ जाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धार सड़क किनारे कई स्थानों पर मवेशी झुंड बनाकर बैठ जाते हैं। लेकिन, सरकार इस संबंध में कोई संज्ञान नहीं लेती। कई बार तो मवेशी सड़क के बीचोंबीच आकर खड़े हो जाते हैं। जिनकी वजह से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। लोगों ने सरकार से मांग की है कि जो पशुपालक अपने पशुओं को सड़कों के किनारे खुला छोड़ देते हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed