फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Demand for a special package for existing industries placed before the Union Minister.

Jammu News: केंद्रीय मंत्री के समक्ष मौजूदा उद्योगों के लिए विशेष पैकेज की मांग

विज्ञापन
Demand for a special package for existing industries placed before the Union Minister.
फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज जम्मू के चेयरमैन तरुण सिंगला केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। फेडरेशन ऑफ इंडस्ट्रीज जम्मू (एफओआईजे) के चेयरमैन एवं बाड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (बीबीआईए) के अध्यक्ष तरुण सिंगला और वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के नेशनल बोर्ड सदस्य तथा एफटीआईआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय बंसल ने सोमवार को केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने जम्मू-कश्मीर के मौजूदा औद्योगिक क्षेत्र की गंभीर समस्याओं और उसकी प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार से विशेष सहयोग की मांग की।
तरुण सिंगला ने मंत्री को बताया कि नई केंद्रीय क्षेत्र योजना (एनसीएसएस) का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर में नए निवेश को आकर्षित करना है, लेकिन पहले से स्थापित उद्योगों का एक बड़ा वर्ग अब भी कठिन परिस्थितियों में काम कर रहा है। इन इकाइयों को लंबे समय तक केंद्रीय सहायता और संरक्षण की आवश्यकता है।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने मौजूदा उद्योगों के लिए अलग से सर्वाइवल पैकेज जारी करने की मांग रखी। इसके अलावा एनसीएसएस के लाभ से वंचित रह गई वास्तविक औद्योगिक इकाइयों के लिए उचित अवसर और सहायता व्यवस्था बनाने का आग्रह किया गया। उद्योग प्रतिनिधियों ने कार्यशील पूंजी और ब्याज सहायता बढ़ाने, माल ढुलाई एवं लॉजिस्टिक्स में सहयोग देने तथा जम्मू-कश्मीर की भौगोलिक एवं परिवहन संबंधी कठिनाइयों को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रावधान करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रीय जीएसटी अथवा आईजीएसटी से जुड़ी सहायता का मुद्दा उठाया
उन्होंने जम्मू-कश्मीर से बाहर माल की आपूर्ति करने वाली औद्योगिक इकाइयों के लिए केंद्रीय जीएसटी अथवा आईजीएसटी से जुड़ी उपयुक्त सहायता व्यवस्था बनाने का मुद्दा भी उठाया। सिंगला ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता केवल नए निवेश को आकर्षित करना नहीं होनी चाहिए, बल्कि जम्मू-कश्मीर में पहले से किए गए निवेश, रोजगार और स्थापित विनिर्माण तंत्र को भी सुरक्षित रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कई उद्योग लंबे समय से भौगोलिक और लॉजिस्टिक्स संबंधी चुनौतियों के बावजूद उत्पादन जारी रखे हुए हैं। प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री से मौजूदा उद्योगों के लिए व्यापक केंद्रीय सहायता तंत्र बनाने में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया, ताकि स्थापित इकाइयां व्यवहारिक, प्रतिस्पर्धी और रोजगार सृजन में सक्षम बनी रहें। तरुण सिंगला और डॉ. संजय बंसल ने समय देने और उद्योग जगत की समस्याएं सुनने के लिए मंत्री पीयूष गोयल का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed