{"_id":"62d1b42e76f32414a7730e33","slug":"demand-doda-news-jmu264018973","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में तोड़फोड़ पर करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में तोड़फोड़ पर करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोडा। छोटा मणिमहेश में भगवान शिव की प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने के मामले को लेकर अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के जिला प्रधान मनोज पाधा ने जल्द दोषियों का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि डोडा में छोटा मणिमहेश मंदिर में तोड़फोड़ की जानकारी मिलने के बाद मामले की जांच की तो पता चला सच में भद्रवाह की तरह मरम्मत में भी हिंदू धर्मस्थल पर तोड़फोड़ की गई है। उक्त मंदिर के पास से गुजर रहे व्यक्ति ने जानकारी दी थी कि मंदिर में कुछ शरारती तत्वों ने तोड़फोड़ की है, और भगवान शिव की मूर्ति को तोड़ा है। इसके बाद स्थानीय पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की।
जिला प्रधान ने कहा कि भद्रवाह के वासुकी नाग मंदिर में हुई तोड़फोड़ के मामले में भी दोषियों पर कार्रवाई के लिए प्रदर्शन करना पड़ा था। अब फिर से इस तरह का मामला आया है। उन्होंने जिला प्रशासन पर आरोप लगाया कि प्रशासन की नाकामी से मंदिरों में तोड़फोड़ की जा रही हैं। उन्होंने आग्रह किया कि जल्द कैलाश कुंड वासुकी नाग भद्रवाह और छोटा मणिमहेश में तोड़फोड़ करने वालों को पकड़ा जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो आने वाले समय में हालात खराब होंगे। उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।