{"_id":"632a2a882cdec4701951974a","slug":"demand-city-reporter-news-jmu2684470122","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह माह से जेकेसीसी मेंस के रिजल्ट का इंतजार कर रहे 3918 उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह माह से जेकेसीसी मेंस के रिजल्ट का इंतजार कर रहे 3918 उम्मीदवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जम्मू-कश्मीर सरकार भर्ती परीक्षाएं समय पर पूरी नहीं करवा पा रही है। 18 अप्रैल, 2022 को हुई जम्मू-कश्मीर संयुक्त प्रतियोगी (जेकेसीसी) मुख्य परीक्षा का परिणाम छह माह बाद भी जारी नहीं हुआ है। 3918 उम्मीदवार रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
उम्मीदवारों का आरोप है कि जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) और जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसएबी) पारदर्शी व समय पर परीक्षा, परिणाम और नियुक्ति पत्र देने में पूरी तरह विफल है। जेकेएसएसबी छह महीने से कोई भर्ती परीक्षा नहीं करवा पाई है, जबकि इस अवधि में तीन बड़ी भर्ती परीक्षाएं रद्द हुई हैं। जेकेएसएसबी परीक्षाओं का कैलेंडर भी जारी नहीं कर रही है। सोशल मीडिया पर युवा लगातार बोर्ड से परीक्षा कैलेंडर जारी करने की गुहार कर रहे हैं, लेकिन जेकेएसएसबी का इस पर ध्यान नहीं है। जम्मू-कश्मीर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा 2021 की प्रक्रिया शुरू हुए साल से भी ज्यादा समय बीत चुका है, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं हुई। उम्मीदवारों का आरोप है कि सरकार सिर्फ दावे करती है। समय पर भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं होने का असर हम पर पड़ रहा है। उनकी आयु बढ़ रही है, एक ही परीक्षा के इंतजार में इतना समय लगाता है, जिससे अन्य परीक्षा पर पूरा ध्यान नहीं दे पाते हैं। जेकेेसीसी मेंस परीक्षा में देरी का कारण जानने के लिए अमर उजाला ने जेकेपीएससी के सचिव बशीर अहमद को कई बार संपर्क किया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।