फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   demand

भगवती नगर में बने जेएमसी का भवन

विज्ञापन
demand
जम्मू। जनरल हाउस में कुल 37 प्रस्तावों पर बहस हुई। इनमें अधिकांश प्रस्तावों को बहस के बाद मंजूरी के लिए सचिवालय भेजा गया है।
विज्ञापन

पूर्व हेल्थ एंड सेनीटेशन कमेटी के अध्यक्ष एवं पार्षद बलदेव सिंह बलोरिया ने टाउन हाल को भगवती नगर में स्थानांतरित करने पर प्रस्ताव लाया। इस प्रस्ताव पर अगस्त माह में भी हाउस में बहस हुई थी। मौजूदा समय में शहर में भीड़ बढ़ रही है। ऐसे में जेएमसी कार्यालय खुली जगह में होना चाहिए। मौजूदा समय में वार्डों की संख्या में इजाफा हुआ है।
स्वच्छ भारत कमेटी के चेयरमैन यश पाल शर्मा ने लोगों को गुणवत्ता युक्त मीट मुहैया करवाए जाएं। इसके लिए एसओपी का पालन होना चाहिए। कुछ दुकानें धार्मिक स्थलों के पास खोली गई है। इन्हें यहां से हटाया जाए। इसके लिए एनओसी न लेने वाले दुकानदारों पर सख्ती की जाए। चेकिंग अभियान जारी रहने चाहिए। पार्षद जगदीश कुमार ने गंडोला साइट का सौंदर्यीकरण करने पर प्रस्ताव लाया। इसे मंजूरी दी गई है।
विज्ञापन

पार्षद नरोत्तम शर्मा ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में बड़े प्रोजेक्टों को शामिल किया जाए। बेरोजगारों को रोजगार मुहैया करवाया जाए। पार्षद सुनीत कुमार ने ट्रांसपोर्ट यार्ड को मांडा से भगवती नगर शिफ्ट करने पर प्रस्ताव लाया। इसे मंजूरी दी गई है। मेयर ने कहा कि भगवती नगर में साइट देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चौकों में सीसीटीवी लगाने पर प्रस्ताव
पार्षद जीत कुमार ने शहर में मुख्य चौकों में सीसीटीवी लगाने पर प्रस्ताव रखा। प्रमोद कपाही ने भगवती नगर में जेडीए की खाली जगह है। यहां पर खेल मैदान लाया जाए। पार्षद अमित ने मंदिरों, मस्जिदों, चर्च और गुरुद्वारा के आसपास विकास करवाने को कहा। पार्षद भानू महाजन ने पॉश इलाका गांधीनगर में सुविधाएं देने पर प्रस्ताव रखा। पार्षद शारदा कुमारी ने राष्ट्रीय योजनाओं को पूरी तरह से लागू करने पर प्रस्ताव लाया। शाम लाल ने बाहु गार्डन में सैर की अनुमति पर, प्रीत्तम सिंह ने प्लास्टिक हैंड बैंग पर प्रतिबंध लगाने को कहा। अशोक सिंह मन्हास ने 23 सितंबर को महाराजा हरि सिंह जयंती पर छुट्टी देने पर प्रस्ताव लाया। इसे मंजूरी के लिए सचिवालय भेजा गया है। रंजनी बाला ने बीपीएल परिवारों को सुविधा देने पर प्रस्ताव रखा। शराब दुकानों में नियमों को लागू करवाया जाए। गुरमीत रंधावा ने महाराजा हरि सिंह स्टैचू हरि सिंह चौक सैनिक कालोनी में स्थापित करने को कहा। घार सिंह चिब ने सफाई कर्मचारियों को यूटी की तर्ज पर वेतन देने पर प्रस्ताव रख। मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने कहा कि सचिवालय से मंजूरी मिलने के बाद लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed