फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   delimitation commission

परिसीमन की रिपोर्ट पर कांग्रेस ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
delimitation commission
रामबन में प्रेस वार्ता करते कांग्रेस नेता - फोटो : UDHAMPUR
रामबन। परिसीमन आयोग के अंतरिम प्रस्तावित मसौदे पर जिला कांग्रेस कमेटी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। कहा है कि परिसीमन प्रस्ताव भौगोलिक दृष्टिकोण पर नहीं, बल्कि राजनीतिक दृष्टिकोण पर तैयार किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि जम्मू-कश्मीर परिसीमन आयोग रामबन जिले के लोगों को धर्म के आधार पर विभाजित करने की कोशिश कर रहा है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष फारूक अहमद कटोच ने कहा कि आयोग की रिपोर्ट के अनुसार गूल निर्वाचन क्षेत्र को विभाजित किया गया है, और गूल, कालीमस्ता, ठाटारका, टंगर, सुंबर, हारूग को बनिहाल विधानसभा क्षेत्र में विलय कर दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गूल का संगलदान ब्लॉक रामबन में विलय हो गया। इसी तरह रामबन के टंगेर गांव को काटकर बनिहाल निर्वाचन क्षेत्र में मिला दिया गया है। वहीं, पोगल परिस्तान (उखराल) के क्षेत्रों को काटकर रामबन विधानसभा क्षेत्र में मिला दिया गया। ऐसा लगता है कि जैसे यह रिपोर्ट जिला अधिकारियों की मदद से भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने दावा किया कि जम्मू कश्मीर पुनर्गठन समूह ने कभी रामबन का दौरा नहीं किया। उन्होंने परिसीमन आयोग से क्षेत्र का दौरा करने और क्षेत्र के भूगोल को देखने की अपील की है। इस अवसर पर पूर्व विधायक रामबन अशोक कुमार, अरुण सिंह राजू, फिरोज अहमद खान, शारूक भाटी, सरदार जनक सिंह, आदि स्थानीय नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed