{"_id":"6476631c3276291b21076cd7","slug":"delhi-murder-case-protest-jammu-news-c-10-jam1006-128583-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दिल्ली में किशोरी की हत्या का जम्मू तक विरोध, बजरंग दल ने फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दिल्ली में किशोरी की हत्या का जम्मू तक विरोध, बजरंग दल ने फूंका पुतला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में किशोरी की हत्या के विरोध में मंगलवार को राष्ट्रीय बजरंग दल ने बस स्टैंड त्रिकुटा कांप्लेक्स के बाहर प्रदर्शन कर दिल्ली पुलिस का पुतला फूंका। उन्होंने नारेबाजी करते हुए आरोपी के खिलाफ ठोस कार्रवाई की मांग की। वक्ताओं ने इस पूरे घटनाक्रम को लव जिहाद से जोड़कर बताया।
दल के प्रदेशाध्यक्ष राकेश बजरंगी ने कहा कि देश में हमें दा केरल स्टोरी जैसी फिल्में नहीं चाहिए। लव जिहाद के ऊपर सख्त कानून लाया जाना चाहिए। राजधानी दिल्ली के भीतर हुई इस घटना ने पूरे देश के लोगो को दहला दिया है। सरेआम एक किशोरी का शरीर कुचल दिया गया। लेकिन वहां पर मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। उन्होंने मांग की है कि अगर लव जिहाद कानून शीघ्र नहीं लाया गया तो बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। प्रदर्शन में आस्तिक कोहली, जतिन टाकिया, सचिन शर्मा, कृष्ण सिंह, विशाल, अभी रूद्र, विशाल गुप्ता, अश्विनी सिंह आदि शामिल रहे।