बड़ी सफलता, जासूसी केस में फरार शिक्षक गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली क्राइम ब्रांच ने जम्मू कश्मीर में लगातार दूसरे दिन बड़ी सफलता हासिल की है। पाक जासूसी केस में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने शनिवार को राजोरी से फरार शिक्षक को भी गिरफ्तार कर लिया है।
ये शिक्षक शुक्रवार को पकड़े गए पूर्व सेना अधिकारी की मदद करता था। ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम ब्रांच) रविन्द्र यादव ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने जासूसी केस में एक और आरोपी को शुक्रवार को पकड़ लिया है।
अभी कई पर है शक
सबर नाम का व्यक्ति राजोरी में एक गर्वनमेंट स्कूल में सरकारी शिक्षक है। गौरतलब है कि इससे पहले दिल्ली क्राइम ब्रांच बीएसएफ के हेड कांस्टेबल अब्दुल रशीद सहित उसके चचेरे भाई कफायतुल्ला को गिरफ्तार किया है।
शुक्रवार को जम्मू संभाग के राजोरी से पूर्व सेना के जवान मुनव्वर अहमद मीर को गिरफ्तार कर चुकी है। दिल्ली क्राइम ब्रांच को अभी जासूसी केस में और भी आरोपियों की तलाश है।