फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   delegation met with pm modi

प्रधानमंत्री मोदी से गोलाबारी प्रभावितों के लिए विशेष पैकेज मांगा

Fri, 02 Dec 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 02 Dec 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
delegation met with pm modi
प्रधानमंत्री से प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात - फोटो : Amar Ujala
सांसद जुगल किशोर शर्मा, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री चौधरी जुल्फकार अली की अगुवाई में प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को नई दिल्ली में संसद सचिवालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राजौरी और पुंछ जिलों खासतौर से पाकिस्तान की गोलाबारी से प्रभावित लोगों के लिए विशेष पैकेज जारी करने का अनुरोध किया। 
विज्ञापन


विधान परिषद के डिप्टी चेयरमैन जहांगीर हुसेन मीर, मेंढर के विधायक जावेद राणा, राजोरी के विधायक एडवोकेट कमर हुसेन, नौशेरा के विधायक रविंद्र रैणा, विधान परिषद की सदस्य डा. शहनाज गनेई, सुरेंद्र चौधरी पर आधारित प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री को ज्ञापन भी सौंपा। 
विज्ञापन


ज्ञापन में गोलाबारी प्रभावितों के लिए विशेष पैकेज की मांग के अलावा राजोरी के लिए वायु सेवा बहाल करने, जम्मू, राजोरी, पुंछ रेलवे लाइन पर काम शुरू करने, जम्मू राजोरी पुंछ हाइवे के चौड़ीकरण, मुगल रोड को नेशनल हाइवे का दर्जा देने, बेरोजगार युवाओं के लिए विशेष रोजगार पैकेज, पीर पंचाल क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने का भी आग्रह किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में एलओसी पर रहने वाले लोगों के पुनर्वास के लिए ठोस नीति तैयार करने की जरूरत भी दर्शाई गई है ताकि लोगों को आए दिन गोलाबारी का शिकार न होना पड़े। इन हाउस बंकर और सामुदायिक बंकरों के निर्माण की भी मांग की गई है। राजौरी में आईआईएम को स्थापित करने का आग्रह भी किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रतिनिधिमंडल की ओर से दर्शाई गई समस्याओं को ध्यान से सुना और आश्वासन दिया कि वह दर्शाएं गए मुद्दों पर गौर करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed