{"_id":"e0fe316424438d44dc58e09339bf6d93","slug":"delay-in-driving-licence-here-is-the-reason-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानिए, क्यों नहीं बन पा रहे हैं ड्राइविंग लाइसेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानिए, क्यों नहीं बन पा रहे हैं ड्राइविंग लाइसेंस
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 26 Mar 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेंडर की उलझन में फंसे परिवहन विभाग के पास कई महीनों के बाद ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी सामग्री तो पहुंची है, लेकिन अब भी कई जिले ऐसे हैं, जहां पर सामग्री नहीं पहुंची। इसकी वजह से पिछले दो महीने से लाइसेंस नहीं बन पा रहे। जम्मू के आरटीओ कार्यालय में ही एक महीने के बाद कुछ सामग्री पहुंची है, जो सभी आवेदन करने वालों के लिए काफी नहीं।
विज्ञापन
विभाग के पास टेंडर के जरिये ही सामग्री पहुंचती है। विभाग निजी कंपनियों से यह सामग्री खरीदता है, लेकिन टेंडर न होने से यह सामग्री नहीं खरीदी जा सकी। जानकारी के अनुसार दो महीने के बाद जम्मू के आरटीओ कार्यालय में ड्राइविंग कार्ड पहुंचे हैं। यहां तक कि लाइसेंस एवं अन्य तरह की सुविधाओं के लिए इस्तेमाल होने वाली स्टेशनरी भी दो महीने के बाद पहुंची।
विज्ञापन
जम्मू को छोड़कर अन्य जिलों में राजोरी, पुंछ, कठुआ, सांबा, उधमपुर, डोडा, रामबन आदि में अभी तक कार्ड और स्टेशनरी नहीं पहुंची है। इसकी वजह से लोगों के लाइसेंस नहीं बन पा रहे। सूत्रों की मानें तो जम्मू संभाग में करीब पांच हजार लोगों के लाइसेंस कार्ड के इंतजार में है।
विज्ञापन
आरटीओ अश्विनी खजूरिया ने बताया कि टेंडर की वजह से लाइसेंस कार्ड और स्टेशनरी नहीं आ रही थी। इसकी वजह से लाइसेंस बनाने का काम रुका हुआ था। विभाग के पास थोड़े बहुत कार्ड ही आए हैं, जो लंबित आवेदनों को निपटा सकें।