{"_id":"64dfd7ef6bd8a54a4900a9a7","slug":"degree-course-first-semester-admission-jammu-news-c-10-jam1008-183972-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: प्रदेश के कॉलेजों में स्नातक पहले सेमेस्टर के दाखिले आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: प्रदेश के कॉलेजों में स्नातक पहले सेमेस्टर के दाखिले आज से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। प्रदेश के दोनों संभागों के कॉलेजों में स्नातक पहले सेमेस्टर के दाखिले शनिवार से शुरू होंगे। कॉलेजों ने अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया है। मेरिट के हिसाब से अभ्यर्थियों को दाखिला सूची जारी करने की सूचना भेज दी गई। कॉलेजों ने दाखिले के लिए पहले से ही समितियां गठित कर दी हैं। समर्थ पोर्टल पर पंजीकरण करवाने वाले अभ्यर्थियों की सूची भी संबंधित कॉलेजों के पास पहुंच गई है। उसी के मुताबिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया है। सीयूईटी और नॉन सीयूईटी की प्रवेश परीक्षा देने वाले सभी अभ्यर्थियों ने दाखिले के लिए पंजीकरण करवाया है। पहले सीयूईटी की प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के दाखिले होंगे। उसके बाद नॉन सीयूईटी की वालों को भी दाखिला दिया जाएगा।
उच्च शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव अलोक कुमार की ओर से दाखिला संबंधित अधिसूचना जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि सीयूईटी की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए कॉलेजों में 80 फीसदी सीटें रखी गई हैं। नॉन सीयूईटी के अभ्यर्थियों को 20 फीसदी सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।