लेह हादास: रक्षा विशेषज्ञ संजय कुलकर्णी बोले; वाहन या ड्राइवर की गलती, जांच में होगा खुलासा
रक्षा विशेषज्ञ संजय कुलकर्णी ने कहा कि यह बेहद दुखद घटना है। मामले की जांच की जाएगी और पता चलेगा कि यह दुर्घटना कैसे हुई। वहीं, पीएम मोदी समेत कई मंत्री व नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लद्दाख के लेह जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सेना का एक वाहन सड़क से फिसलकर गहरी खाई में जा गिरा। घटना में नौ सैनिक शहीद हो गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना शनिवार शाम दक्षिणी लद्दाख के न्योमा के केरी में हुई है। अशोक लीलैंड स्टैलियन (एएलएस) वाहन लेह से न्योमा की ओर एक काफिले के हिस्से के रूप में जा रहा था। शाम को कियारी से सात किलोमीटर पहले घाटी में फिसल गया। वाहन में 10 जवान सवार थे, जिनमें से नौ की मौत हो गई और एक घायल हो गया। घायल सैनिक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
रक्षा विशेषज्ञ संजय कुलकर्णी ने ट्वीट कर कहा कि 'यह बेहद दुखद घटना है और मुझे लगता है कि इसे टाला भी जा सकता था। मामले की जांच की जाएगी और पता चलेगा कि यह दुर्घटना कैसे हुई। जांच से पता चलेगा कि इसमें ड्राइवर की गलती है या वाहन की। युद्ध में हताहतों की तुलना में शारीरिक क्षति 12 गुना अधिक है, यह चिंता का कारण है। वहीं, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडेय ने लद्दाख दुर्घटना में शहीद हुए सेना के नौ जवानों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम लोगों ने दुख जताया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि जवानों की अनुकरणीय सेवा को देश हमेशा याद करेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ है। पीएम मोदी ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की। साथ ही हादसे में घायल हुए जवानों के जल्द से जल्द ठीक होने की कामना की।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लद्दाख में हुए हादसे पर शोक जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा कि लद्दाख में सेना की गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण हमारे कई जवानों के बलिदान का समाचार अत्यंत दुखद है। सभी बलिदानियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। जवानों के शोकाकुल परिवारजनों के मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।