फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   defence minister rajnath singh will write letter to the families of army jawans posted in siachen

सियाचिन में तैनात सभी जवानों के माता-पिता को खत लिखेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ

Mon, 03 Jun 2019 11:07 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: Pranjal Dixit Updated Mon, 03 Jun 2019 11:07 PM IST
विज्ञापन
defence minister rajnath singh will write letter to the families of army jawans posted in siachen
सियाचिन दौरे पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ट्विटर
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को दुनिया के सबसे ऊंचे युद्धक्षेत्र सियाचिन का दौरा किया। 12 हजार फीट की ऊंचाई पर विषम परिस्थितियों में सीमा की रक्षा कर रहे जवानों से बातचीत कर उनका हौसला बढ़ाया। सियाचिन पहुंचे सिंह ने जवानों की बहादुरी को सलाम किया और कहा कि वह देश की रक्षा कर रहे इन जवानों के माता-पिता को व्यक्तिगत रूप से पत्र लिखकर उनके बेटों को देश सेवा में भेजने के लिए धन्यवाद देंगे। 
विज्ञापन


सियाचिन में हमारे जवान प्रतिकूल परिस्थितियों और दुर्गम क्षेत्र में पूरे साहस और धैर्य के साथ अपना कर्तव्य निभा रहे हैं। मैं उनके जोश और पराक्रम को सलाम करता हूं। सियाचिन बेस कैंप में सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी सीमाओं की पवित्रता बनाए रखने और देशवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विपरीत परिस्थितियों में सियाचिन वारियर्स के दृढ़ संकल्प और प्रतिबद्धता सराहनीय है। 
विज्ञापन


अपनी ड्यूटी को प्राथमिकता पर रखने के लिए राष्ट्र की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त किया। सैनिकों को आश्वासन दिया कि सरकार सियाचिन ग्लेशियर में कामकाज के लिए सभी परिचालन और प्रशासनिक आवश्यकताओं के बारे में पूरी तरह से अवगत है। प्राथमिकता पर इन आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए सरकार के पूर्ण समर्थन का भी आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


काराकोरम रेंज में स्थित सियाचिन ग्लेशियर दुनिया का सबसे ऊंचा सैन्य क्षेत्र है जहां जवानों को अत्यधिक सर्दी और तेज हवाओं का सामना करना पड़ता है। सर्दियों में ग्लेशियर पर भूस्खलन और हिमस्खलन आम बात है। कई जवान सियाचिन ग्लेशियर की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दे चुके हैं। राष्ट्र सदैव उनकी सेवा और बलिदान का ऋणी रहेगा। उन्होंने सियाचिन युद्ध स्मारक पर पुष्पमाला चढ़ाई।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed