{"_id":"5d3086768ebc3e6cd11bae5f","slug":"defence-minister-rajnath-singh-to-visit-jammu-kashmir-he-will-pay-tribute-to-kargil-warriors","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में रक्षामंत्री के दौरे पर मिलेगी यह सौगात, कारगिल शहीदों को करेंगे श्रद्धांजलि अर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में रक्षामंत्री के दौरे पर मिलेगी यह सौगात, कारगिल शहीदों को करेंगे श्रद्धांजलि अर्पित
Thu, 18 Jul 2019 08:17 PM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Thu, 18 Jul 2019 08:17 PM IST
विज्ञापन
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 20 जुलाई को एक दिन के लिए जम्मू कश्मीर की यात्रा करेंगे। इस दौरान वह द्रास में कारगिल युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। साथ ही जम्मू में दो पुल परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वे इस दिन कश्मीर, जम्मू और लद्दाख तीनों क्षेत्रों का दौरा करेंगे। वे पाकिस्तान से लगते नियंत्रण रेखा (एलओसी) तथा लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सुरक्षा स्थिति की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा आतंकवाद निरोधक अभियानों का भी जायजा लेंगे।
अधिकारियों ने बताया कि सिंह शनिवार को नई दिल्ली से श्रीनगर पहुंचेंगे। इसके बाद रक्षा मंत्री लद्दाख के द्रास जाएंगे जहां उनका युद्ध स्मारक जाने का कार्यक्रम है। इसके बाद जम्मू जाएंगे जहां कठुआ और सांबा जिलों में उज्ज तथा बसंतर नदी पर बने दो प्रमुख पुलों का उद्घाटन करेंगे।
सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत उनके साथ होंगे। रक्षा मंत्री का पद संभालने के बाद यह उनकी पहली जम्मू यात्रा है। इससे पहले तीन जून को वह कश्मीर और लद्दाख गए थे। अपने पहले दौरे में वे 12 हजार फीट की ऊंचाई वाले सियाचिन ग्लेशियर पर गए थे। उन्होंने लेह में स्थित सेना के 14 कोर तथा श्रीनगर में 15वीं कोर मुख्यालय भी गए थे।
विज्ञापन
कठुआ में पुल के उद्घाटन के दौरान पीएमओ में राज्य मंत्री डा. जितेंद्र सिंह भी होंगे। वे एक किलोमीटर लंबे उज्ज पुल तथा बसंतर नदी पर राजपुरा-मडवाल-फंगवार रोड से जुड़े 617.40 मीटर लंबे पुल का उद्घाटन करेंगे। इस पुल के शुभारंभ से हीरानगर तथा सांबा के बीच संपर्क बढ़ेगा। राजनाथ पुलों के उद्घाटन के बाद जम्मू लौटकर शाम को दिल्ली चले जाएंगे।