फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Defence Minister Rajnath Singh inaugurates 26th KisanJawan Vigyan Mela in Leh

लेहः रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाक पर किया वार, बोले- कश्मीर तुम्हारा था ही कब जो रोते रहते हो

Thu, 29 Aug 2019 02:58 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 29 Aug 2019 02:58 PM IST
सार

  • राजनाथ सिंह ने किसान-जवान-विज्ञान मेले का किया उद्घाटन
  • माकपा नेता सीताराम येचुरी पहुंचेंगे श्रीनगर
  • राज्यपाल के ऐलान के बाद मोबाइल सेवा शुरू
  • कश्मीर कभी पाकिस्तान का था ही नहीं

विज्ञापन
Defence Minister Rajnath Singh inaugurates 26th KisanJawan Vigyan Mela in Leh
राजनाथ सिंह

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार को लद्दाख पहुंचे। इस दौरान लेह में उन्होंने 26वें किसान-जवान- विज्ञान मेले का उद्घाटन किया। बता दें कि सिंह का यह दौरा काफी खास है। अनुच्छेद 370 हटने के बाद यह उनका पहला दौरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह में काफी संख्या में स्थानीय लोगों से साथ ही जवान भी मौजूद रहे। सिंह ने इस दौरान किसानों, जवानों और विज्ञान के क्षेत्र में सराहनीय काम करने वाले लोगों को संबोधित किया। सूत्रों के मुताबिक कार्यक्रम का आयोजन लद्दाख के स्थानीय लोगों के साथ शोध जनित कृषि प्रौद्योगिकी को साझा करने के लिए किया जा रहा है। जिसमें रक्षा अनुसंधान विकास संगठन द्वारा विकसित कृषि उत्पादों की प्रदर्शनी शामिल है। साथ ही वह बीज, अनाज, फल और सब्जियां शामिल हैं जोकि ऊंचाई वाले इलाके में उगाई जाती हैं। इस विज्ञान मेले का आयोजन डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ हाई एल्टीट्यूड रिसर्च द्वारा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः तस्वीरों में देखें राजनाथ का लद्दाख दौरा, बौखलाए पाक पर जमकर गरजे सिंह, कहा- रोते क्यों रहते हो


संबोधन के दौरान राजनाथ ने कश्मीर मामले पर पाक को दो टूक जवाब दिया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान से पूछना चाहता हूं कि कश्मीर कब पाकिस्तान का था जोकि उसको लेकर रोते रहते हो। पाकिस्तान बन गया तो हम आपके वजूद का सम्मान करते हैं। सिंह ने कहा कि इस मामले में पाकिस्तान का कोई स्थान नहीं है।
 
राजनाथ सिंह ने कहा कि सच्चाई तो यह है कि पाक अधिकृत कश्मीर और गिलगित-बाल्टिस्तान पर पाकिस्तान का अवैध कब्जा है।


 

युवाओं के लिए राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने किया बड़ा ऐलान

माकपा नेता सीताराम येचुरी पहुंचेंगे श्रीनगर

वहीं सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को माकपा नेता सीताराम येचुरी को जम्मू-कश्मीर का दौरा करने की इजाजत दी थी। हालांकि, मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई की पीठ ने येचुरी को इजाजत देते हुए उन्हें हिदायत भी दी कि वह अपने दौरे का इस्तेमाल राजनीतिक उद्देश्य के लिए न करें।

आज यानी कि बृहस्पतिवार को येचुरी भी कश्मीर दौरे पर रहेंगे।  साथ ही अपनी पार्टी के सहयोगी और पूर्व विधायक मोहम्मद यूसुफ तारिगामी से मिलेंगे। तारिगामी फिलहाल अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से ही नजरबंद हैं। 


उल्लेखनीय है कि माकपा के नेता दो बार कश्मीर जाने की कोशिश कर चुके हैं। दोनों बार ही येचुरी को श्रीनगर एयरपोर्ट से ही लौटा दिया गया था। एक दौरे में भाकपा के महासचिव डी राजा और उनका प्रतिनिधिमंडल भी साथ था।

युवाओं के लिए राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने किया बड़ा ऐलान

राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने बुधवार को राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा है कि आने वाले दो से तीन माह में राज्य के विभिन्न विभागों में 50 हजार पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। कहा कि हर कश्मीरी का जीवन हमारे लिए मूल्यवान है। राष्ट्र विरोधी ताकतों के लिए इंटरनेट आसान हथियार है इसलिए इन कनेक्शनों की बहाली कुछ और समय तक स्थगित रहेगी।

राज्यपाल ने राज्य से जुड़े हर विषय पर खुलकर राज्य प्रशासन का पक्ष रखते हुए कहा कि यह बड़ी बात है कि अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पनपे हालातों के बावजूद कोई नागरिक हताहत नहीं हुआ है। हां, कुछ हिंसा फैलाने वाले जरूर घायल हुए हैं। केंद्र सरकार द्वारा 370 को हटाने का लिया गया फैसला पूरे प्रदेश के हित में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed