{"_id":"1199434736bfe0428e8c49a8fd12e9e2","slug":"defence-minister-manohar-parrikar-to-review-security-situation-in-kashmir-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर: रक्षा मंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर: रक्षा मंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 11 Dec 2014 11:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत के हालात और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेने आए रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने कश्मीर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री के पहुंचने से पहले सेनाध्यक्ष जनरल दलबीर सिंह सुहाग भी श्रीनगर पहुंचे।
विज्ञापन
15वीं कोर के जीओसी लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा और शीर्ष सैन्य अधिकारी रक्षा मंत्री और सेनाध्यक्ष को मौजूदा हालात, एलओसी और सीमा पार की गतिविधियों के अलावा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर किए गए विशेष सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी देंगे। उल्लेखनीय है कि रक्षा मंत्री बनने के बाद मनोहर पारिकर का यह रियासत का पहला दौरा है।
विज्ञापन
रियासत में विधानसभा चुनाव के तीन चरण संपन्न हो चुके हैं। इस दौरान तीसरे चरण से पहले पांच दिसंबर को उड़ी में सेना के कैंप पर फिदायीन हमला करने के साथ ही आतंकियों ने शोपियां, सौरा और त्राल में भी वारदातों को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
चुनाव के पहले और दूसरे चरण के मतदान में खलल डालने की भी आतंकियों द्वारा कोशिशें की गईं। पर चुनाव के पहले तीन दौर में अवाम ने आतंकियों और अलगाववादियों की चुनाव बहिष्कार की धमकी को पूरी तरह नजर अंदाज कर दिया।
14 दिसंबर को घाटी में आखिरी चरण का मतदान होगा जबकि जम्मू संभाग में पांचवें और आखिरी चरण के तहत 20 दिसंबर को मतदान होना है। माना जा रहा है कि चौथे और पांचवें चरण के मतदान में खलल की आतंकी साजिश को पूरी तरह नाकाम करने और अचूक सुरक्षा प्रबंध किए जाने की रणनीति पर चर्चा करने ही रक्षा मंत्री श्रीनगर पहुंचे हैं।