फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Death of a worker crushed beneath the soil

मिट्टी के नीचे दबकर मजदूर की मौत

Mon, 18 Aug 2014 12:41 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल
अमर उजाला/ब्यूरो, करनाल Updated Mon, 18 Aug 2014 12:41 AM IST
विज्ञापन
गांव बजीदा जट्टान में पंचायती काम के दौरान शनिवार शाम को एक मजदूर की
विज्ञापन
मौत हो गई। गांव की गली में मिट्टी डालने को लेकर मजदूर ट्राली को भर रहे थे।

ढांक से मिट्टी खिसकने से मजदूर दब गया। तुरंत अन्य मजदूरों ने दबे मजदूर को बाहर निकाला और कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में लेकर आए।डॉक्टराें ने मजदूर की हालत गंभीर देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया। रास्ते में ही मजदूर अलीशेर (36) ने दम तोड़ दिया। वापस परिजन मजदूर को मेडिकल कॉलेज लेकर आए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मृतक अलीशेर के भाई ईश्म सिंह ने बताया कि वह शनिवार को गांव की गली में मिट्टी डालने को लेकर पंचायत की ओर से मजदूरी पर थे। ट्राली के चारों तरफ से पांच-छह मजदूर मिट्टी डालने में लगे थे। अचानक अलीशेर की तरफ से मिट्टी की ढांक खिसक गई और वह नीचे दब गया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए, जहां से पीजीआई जाते वक्त शनिवार देरशाम रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मृतक के भाई ईश्म सिंह ने कहा कि खेतीबाड़ी नहीं है। फिलहाल पंचायत की ओर से कोई आर्थिक सहायता के लिए नहीं आया है।

बच्चों को देते रहे दिलासा
अलीशेर की मौत के बाद घर में आय का स्रोत नहीं रहा। मृतक का बड़ा लड़का तेरह साल का है और दूसरे नंबर पर लड़की और तीसरे नंबर पर लड़का है। रोते बिलखते बच्चों को हर कोई दिलासा देने में लगा रहा। मृतक की पत्नी सहित परिवार जनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed