{"_id":"67fc21e8124b8abdf603f2ad","slug":"death-news-samba-news-c-272-1-raj1001-104386-2025-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: युवक की रहस्यमय मौत पर बढ़ा जनाक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: युवक की रहस्यमय मौत पर बढ़ा जनाक्रोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। दरहाल के थाना मांग गांव निवासी 22 वर्षीय जुल्फिकार मलिक पुत्र मोहम्मद शिराज का शव शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि उसके घर में रहस्यमयी हालत में मिला।
उसे उपचार के लिए उप जिला अस्पताल दरहाल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। रविवार को सुबह दरहाल के डीडीसी सदस्य और भाजपा नेता मोहम्मद इकबाल आदि ने शव को साथ लेकर दरहाल के बाजार में रखा और सभी ने प्रदर्शन किया। प्रशासन से मादक पदार्थों की तस्करी व इस मौत के मामले में शामिल आरोपियों को न्याय के दायरे में लाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय में हुई कुछ मौतों में शामिल लोग भी नशीली दवाओं के व्यापार में संलिप्त थे। कई लोग पर्दे के पीछे निर्दोष लोगों के लिए खतरा बन रहे हैं। उन्होंने बताया कि दरहाल में हर रोज नशीली दवाओं के मामले बढ़ते जा रहे हैं और युवा नशीली दवाओं की लत मे फंसते जा रहे हैं। पुलिस को चाहिए कि वह अपने ख़ुफ़िया तंत्र को मज़बूत करे और नशीली दवाओं के व्यापारियों पर शिकांजा कसे। वहीं पुलिस प्रशासन ने विरोध प्रदर्शन के दौरान आश्वासन दिया कि मामले की जांच शुरू हो गई है। जल्द ही वे लोग सलाखों के पीछे होंगे। आश्वासन के बाद परिजन मृतक के शव को सुपुर्द-ए-खाक के लिए ले गए। वहां हजारों लोग जनाजे की नमाज में शामिल हुए और जामिया मस्जिद दरहाल मलकान के इमाम और खतीब हाफिज मोहम्मद सईद साहब नक्शबंदी ने प्रशासन को नशीले पदार्थों का व्यापार करने वालों को रोकने के निर्देश भी दिए। इसे रोकने के लिए बेहतर उपाय करने का भी सुझाव दिया।इसके बाद नम आंखों के साथ शव को पास के कब्रिस्तान में सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।