{"_id":"66b938efe35da671020ec724","slug":"death-in-accident-case-accused-truck-driver-arrested-jammu-news-c-10-jam1008-418769-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नाबालिग को रौंदकर फरार ट्रक चालक विजयपुर से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नाबालिग को रौंदकर फरार ट्रक चालक विजयपुर से गिरफ्तार
विज्ञापन
नाबालिग को रौंदने वाला जब्त किया गया ट्रक: स्रोत पुलिस
-मोमो खाने निकला था 13 वर्षीय कालीचरण, घर से 100 मीटर की दूरी पर हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नरवाल क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से नाबालिग की दर्दनाक मौत के मामले में पुलिस ने फरार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार शाम राजीव नगर के रहने वाले 13 वर्षीय कालीचरण को ट्रक चालक टक्कर मारकर फरार हो गया था।
कालीचरण अपने घर से मोमो खाने के लिए निकला था। अभी घर से 100 मीटर की ही दूरी पर पहुंचा था कि ट्रक ने उसे सड़क क्रास करते हुए टक्कर मार दी। हादसे में कालीचरण गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर राहगीर और वाहन चालक जमा हो गए। गंभीर हालत में उसे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) पहुंचाया गया। जहां जांच में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कानपुर का रहने वाला था। इस समय वह राजीव नगर के बावे मोहल्ला में रह रहा था। हादसे के बाद पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इनकी मदद से ट्रक के नंबर की पहचान की गई। पुलिस ने जम्मू से लेकर लखनपुर तक के सभी पुलिस नाकों और थानों में ट्रक नंबर आरजे13जीसी-8888 की सूचना दे दी।
विज्ञापन
हाईवे पर तैनात पुलिस हरकत में आई और विजयपुर के पास ट्रक को रोककर चालक गुरदीप सिंह निवासी हनुमानगढ़ राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया गया। ट्रक को भी जब्त कर लिया गया है।