फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Central University Jammu students found hanging from ceiling fan in hostel sainik colony

CU Jammu: हॉस्टल में पंखे से लटकता मिला केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के छात्र का शव

Tue, 20 Sep 2022 10:36 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो Updated Tue, 20 Sep 2022 10:36 AM IST
सार

केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के सैनिक कॉलोनी स्थित ब्वॉयज हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकता एक छात्र का शव मिला है।

विज्ञापन
Central University Jammu students found hanging from ceiling fan in hostel sainik colony
Central University of Jammu - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के छात्र का सोमवार को सैनिक कॉलोनी स्थित ब्वॉयज हॉस्टल में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे से लटकता शव मिला है। मृतक छात्र की पहचान अभिनव चौबे निवासी ग्वालियर (मध्य प्रदेश) के रूप में हुई है। विवि सूत्रों के अनुसार अभिनव चौबे केंद्रीय विवि के शिक्षा विभाग में बीए बीएड एकीकृत के चौथे सेमेस्टर का छात्र था। संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र का शव पंखे से लटका मिला।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक छात्र अपने साथी के साथ हॉस्टल में रहता था। सोमवार शाम को करीब पांच बजे उसका कमरा बंद था, वह नहीं खुला तो अन्य छात्रों ने उसे खिड़की देखा और पाया कि उसका शव पंखे से लगाए फंदे से लटका था। पुलिस ने छात्र को आनन फानन में जीएमसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छन्नी पुलिस स्टेशन के एसएचओ दीपक कटोच का कहना है कि विवि से मिली जानकारी के अनुसार वह 4 से 5 दिन से किसी बात को लेकर तनाव में था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed