{"_id":"61fec51f6116930f987b9e18","slug":"dead-ramban-news-jmu25326089","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबन के गारी राजगढ़ में तेंदुए ने एक की ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबन के गारी राजगढ़ में तेंदुए ने एक की ली जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। जिले की राजगढ़ तहसील के गारी क्षेत्र में शनिवार को भेड़ चराते हुए एक व्यक्ति पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। इस दुर्घटना में व्यक्ति की मौत हो गई।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि गिरधारी लाल नाम का एक व्यक्ति राजगढ़ के गारी इलाके में अपने घर के पास खेतों में भेड़ें चरा रहा था। अचानक एक तेंदुए ने आदमी पर हमला कर उसे मार डाला। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे, और व्यक्ति के शव को पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचाया।
पुलिस ने मृतक की पहचान गिरधारी लाल (45) पुत्र चौरू राम निवासी घारी तहसील राजगढ़ जिला रामबन के रूप में की है। डीएसपी मुख्यालय रामबन ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कानूनी और चिकित्सीय औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। दहशत में क्षेत्र के लोगों ने वन्य जीव विभाग से तेंदुए को पकड़ने की अपील की है।