{"_id":"61e705cb05ec154422409fc7","slug":"dead-ramban-news-jmu252158865","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामबन के पूर्ण टीकाकरण वाले व्यक्ति की जीएमसी अस्पताल में कोविड के कारण मौत,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामबन के पूर्ण टीकाकरण वाले व्यक्ति की जीएमसी अस्पताल में कोविड के कारण मौत,
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामबन। जीएमसी जम्मू में मंगलवार को रामबन के एक व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हो गई। वह व्यक्ति पूर्ण टीकाकृत था।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रामबन के जुवाघ क्षेत्र के निवासी अशोक कुमार (30) पुत्र महंत सिंह को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद जीएमसी जम्मू में भर्ती किया गया था। वह उसने कोरोना संक्रमण से बचने के लिए पूर्ण टीकाकरण भी कराया था। लेकिन, उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। जीएमसी के नोडल अधिकारी ने कहा कि रविवार को अस्पताल में जांच के दौरान वह सकारात्मक पाया गया था।
अधिकारी ने बताया कि उसी दिन अशोक को एक आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। मंगलवार की सुबह आइसोलेशन वार्ड में सांस की तकलीफ और कोविड निमोनिया के कारण उनकी मृत्यु हो गई। उसके शव को दोपहर में रामबन लाया गया, और कोविड उचित व्यवहार का पालन कर अंतिम संस्कार किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामबन डॉ. मोहम्मद फरीद भट ने पुष्टि की कि जीएमसी जम्मू में कोविड के कारण मरने वाले व्यक्ति ने हाल ही में टीके की दोनों खुराकें ली थीं।